Hindi News / news / पटना में झमाझम बारिश से सड़कों पर जलजमाव, सरकार के दावों की खुली...

पटना में झमाझम बारिश से सड़कों पर जलजमाव, सरकार के दावों की खुली पोल

1st Bihar Published by: ASMIT Updated May 20, 2021, 11:13:31 AM

पटना में झमाझम बारिश से सड़कों पर जलजमाव, सरकार के दावों की खुली पोल

- फ़ोटो

PATNA: राजधानी पटना में जहां बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है वही दूसरी ओर जलजमाव की समस्या बनी हुई है। हालांकि सरकार ने दावा किया था कि बारिश से राजधानीवासियों को जलजमाव की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन जो तस्वीरें सामने आई है वो सरकार के तमाम दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। 


राजधानी पटना के गांधी मैदान में बारिश की वजह से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। यहां से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अमूमन अन्य इलाकों का भी यही हाल है। एक दिन की बारिश से जब यह हाल है तो अभी मॉनसून का आना बाकी है। ऐसे में आने वाले समय में पटना की क्या स्थिति होगी यह सहज अंदाजा लगाया जा सकता है।