ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News: बिहार शिक्षक बहाली में धांधली! अब हाईकोर्ट ने शिक्षा विभाग से मांगा जवाब, मुश्किलों में ACS! Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में आज भीषण बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट.. Bihar News: राजगीर से आनंद विहार के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन, त्योहारी सीजन में यात्रियों को बड़ी राहत BIHAR ELECTION : Bihar News: जन्म लेते ही प्रशांत किशोर ने नर्स की अंगूठी गायब कर दी थी! बक्सरवासियों ने BJP सांसद संजय जायसवाल को दी है यह जानकारी, क्या है मामला..... Nepal Political Crisis: नेपाल में आधी रात को पलटी सियासी बाजी, सुशीला कार्की बन सकती हैं अंतरिम प्रधानमंत्री Patna High Court Chief Justice : पटना हाईकोर्ट को मिलेगा नया चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने जस्टिस पी. बी. बजंथरी की नियुक्ति की सिफारिश AI Generated Video: साहब के सपनों में आईं "माँ" देखिए रोचक संवाद... बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस का AI अटैक, छिड़ा घमासान Bihar News: बिहार में फंदे से लटकी मिली बैंक अधिकारी की पत्नी, पिता ने कहा "मेरी बेटी को कई महीनों से किया जा रहा था प्रताड़ित" Bihar News: बिहार को पाकिस्तान ने दी बम से उड़ाने की धमकी, सभी जिलों में गहन जांच के निर्देश Bihar News: बाढ़-सिंचाई के लिए बिहार को केंद्र की बड़ी सौगात, 11,500 करोड़ की मदद का ऐलान

पटना में 2 मनचलों की जमकर धुनाई, लड़कियों को I LOVE YOU कहने की मिली सजा

पटना में 2 मनचलों की जमकर धुनाई, लड़कियों को I LOVE YOU कहने की मिली सजा

16-Sep-2024 07:43 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान के गेट नंबर 7 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब लोगों ने दो मनचलों की जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने दोनों की पिटाई इसलिए की क्योंकि वो नाबालिग लड़कियों से अचानक प्यार का इजहार करने लगे और I LOVE YOU कहने लगे। जिसका लड़कियों ने विरोध किया और इस बात की जानकारी साथ आए परिजनों को दे दी। 


फिर क्या था दोनों मनचलों की परिजनों ने जमकर धुनाई कर दी। फिर जैसे ही पता चला कि मामला छेड़खानी का है तब वहां मौजूद लोगों ने भी दोनों पर हाथ साफ किया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गांधी मैदान थाने की पुलिस ने दोनों मनचलों को हिरासत में लिया। जिससे थाने में पूछताछ की गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


बताया जाता है कि दोनों लड़कियां राजीव नगर की रहने वाली है जो अपने परिवार के साथ गांधी मैदान में डिजनीलैंड मेला घूमने के लिए आई थी। इस दौरान गांधी मैदान के गेट नंबर-7 पर दोनों  सेल्फी लेने लगी। इस बीच वहां खड़े एक लड़के से लड़की ने फोटो खींचने की बात कही। तब लड़का कहने लगा कि गांधी मैदान से अच्छा लोकेशन गंगा घाट है वहां चलों हम फोटो खींचेंगे। 


लड़की ने जब मना किया तब युवक ने उसका हाथ पकड़ लिया और जबरन आई लव यू कहने लगा। इस बात से गुस्साईं लड़की ने परिजनों को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने दोनों को दौड़कर पकड़ा और जमकर धुनाई कर दी। लोगों ने उसकी खूब खातिरदारी की। इस बात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गांधी मैदान थाने की पुलिस ने दोनों मनचलों को हिरासत में लेकर थाने पर पहुंची जहां दोनों नाबालिग युवकों से पूछताछ की गयी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।