Bihar News: बिहार में यहाँ ₹101 करोड़ खर्च कर होगा सड़क निर्माण, टेंडर जारी Road Accident: गयाजी जा रहे श्रद्धालुओं की बस हादसे का शिकार, ट्रक से भिड़ंत में एक की मौत; कई घायल Bihar News: बिहार चुनाव से पहले DM-SP बढ़ गई जिम्मेदारी, हर जिले के संवेदनशील इलाकों की पहचान में जुटा प्रशासन Patna News: गांधी मैदान में रावण वध के लिए सुरक्षा टाइट, 128 सीसीटीवी और 13 वाच टावर से होगी निगरानी Bihar News: तेजस्वी यादव समेत चार नेताओं पर FIR, "माई-बहिन मान योजना" के नाम पर महिलाओं से ठगी का आरोप Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में आज भीषण वर्षा, IMD का अलर्ट जारी Train News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया तय, बुकिंग शुरू; यहां देखें पूरी जानकारी कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे
22-Oct-2023 06:17 PM
By First Bihar
PATNA: शारदीय नवरात्र का आज आठवां दिन है। इस दिन देवी दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है। महाअष्टमी के मौके पर पूरे बिहार में दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है। पटना के विभिन्न पूजा पंडालों और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। लोग अपने-अपने परिवार और बच्चों के साथ माता का दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने पटना लोकसभा के पटना साहिब और कुम्हरार विधानसभा अंतर्गत माता के मंदिरों और पूजा पंडालों में मां का दर्शन करने पहुंचे।
पटना सिटी स्थित बड़ी देवी जी, दलहट्टा बड़ी देवी जी, छोटी पटन देवी जी, अगमकुआं शीतला मंदिर, बड़ी पटन देवी जी, बंगाली अखाड़ा, जी.एम रोड, जनता फ्लैट, कुम्हरार, भिखना पहाड़ी स्थित मंदिर और पंडालों का भ्रमण कर माता रानी से ऋतुराज सिन्हा ने आशीर्वाद लिया I
नवरात्र के पावन मौके पर ऋतुराज सिन्हा ने सभी प्रदेशवासियों को महाअष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी और मां जगदम्बा से प्रार्थना की उनका आशीर्वाद हमें और हम सबके परिवार पर बनी रहे और हम सब इसी तरह अपने परिवार, बिहार और देश के विकास में कार्य करते रहे।
इस दौरान जगह-जगह पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने माला, गुलदस्ता और माता रानी के चुंदरी से उनका स्वागत किया। ऋतुराज सिन्हा ने भी सभी कार्यकर्ताओं से उनके और उनके परिवार का कुशलक्षेम जाना और बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद लिया।
ऋतुराज सिन्हा के साथ आनंद प्रसाद, रणवीर ,अभिषेक बिन्नी, शैलेन्द्र नारायण सोनू, राजेश मुखिया,चंद्रशेखर चंद्रवंशी, के साथ भाजपा के पदाधिकारी ,मंडल अध्यक्ष एवं कई वार्ड पार्षदों ने भी माता रानी का आशीर्वाद लिया।