T20I में भारत के लिए इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, टॉप-5 की लिस्ट में हिटमैन सबसे ऊपर Bihar News: बिहार में तीन देशों की पहचान पत्रों के साथ शख्स गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ा है तार Bihar Weather: आज बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी Bihar Flood: गंगा का बढ़ता जलस्तर बना मुसीबत, पाथ-वे नदी में समाया; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Bihar Crime News: बिहार में कहां मिला सूटकेस से युवती का शव? बदमाशों ने लड़की के चेहरे को जलाया Katihar News: 15 सितंबर को पीएम मोदी का पूर्णिया दौरा, कटिहार की महिलाओं में भारी उत्साह Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण Katihar News: कटिहार में BPSC की 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SP ने एग्जाम सेंटर का किया निरीक्षण PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज
20-Jul-2023 07:20 PM
By First Bihar
PATNA: बिहटा के महादेव नगर कॉलोनी में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो युवतियों को दो लड़कों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। वही एक अन्य महिला जो कि यह धंधा चला रही थी उसे भी धड़ दबोचा है। सेक्स रैकेट का खुलासा होने के बाद से महादेव नगर इलाके में कोहराम मचा हुआ है। पूरे इलाके में इसी बात की चर्चा हो रही है।
पकड़ी गई दोनों लड़कियां भोजपुर के बड़हरा की रहने वाली है। पूछताछ के बाद दोनों को पुलिस ने छोड़ दिया है। जबकि सेक्स रैकेट के धंधे की संचालिका रानी देवी जो बबुरा की रहने वाली है। उससे पूछताछ की जा रही है। रानी पिछले कई वर्षों से बिहटा के महादेव नगर में घर बनाकर रह रही है जो अपने घर में अवैध धंधा चला रही थी।
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट के धंधे का उद्भेदन किया। पुलिस को घटनास्थल से कई आपत्तिजनक सामान भी मिला है। कई दिनों से बिहटा पुलिस को इस बात की सूचना मिल रही थी कि रानी नाम की महिला दलाल अपने घर में सेक्स रैकेट का धंधा चलाती है। दूसरे प्रदेश और जिले से लड़कियों को लाती है और देह व्यापार का धंधा कराती है।
उसके घर पर अक्सर लोगों का आना जाना लगा रहता था। घर में संदिग्ध लोगों के आते जाते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी थी। जिसके बाद बिहटा थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अन्नू कुमारी ने दल बल के साथ छापेमारी करने पहुंची। घटनास्थल से पति-पत्नी सहित दो युवती और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है।
बिहटा से मयंक की रिपोर्ट