Hindi News / news / पटना: गर्दनीबाग अस्पताल के डॉक्टर विनय कुमार सिंह की कोरोना से मौत, आईएमए...

पटना: गर्दनीबाग अस्पताल के डॉक्टर विनय कुमार सिंह की कोरोना से मौत, आईएमए ने जताया शोक

1st Bihar Published by: Updated May 04, 2021, 9:10:10 AM

पटना: गर्दनीबाग अस्पताल के डॉक्टर विनय कुमार सिंह की कोरोना से मौत, आईएमए ने जताया शोक

- फ़ोटो

PATNA: बिहार में कोरोना से स्थिति भयावह होती जा रही है। कोरोना से आए दिन लोगों की मौतें हो रही है। कोरोना से कई डॉक्टरों की भी जाने जा रही है। पटना के गर्दनीबाग अस्पताल के डॉक्टर की कोरोना से मौत हो गयी है। डॉ. विनय कुमार सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गयी। उनके निधन पर आईएमए ने शोक जताया है। 



गौरतलब है कि एक दिन पूर्व पटना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुनपुन के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की भी कोरोना से मौत हो गयी थी। अब तक प्रदेश में 97 डॉक्टरों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है। पहली लहर में 50 डॉक्टरों की मौत हुई थी और दूसरी लहर में अब तक 47 डॉक्टरों की जान कोरोना के कारण चली गई है। IMA ने कोरोना से डॉक्टरों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।