ब्रेकिंग न्यूज़

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड सीरीज के बाद 3 खिलाड़ियों का करियर खत्म? बचने का बस एक उपाय Bihar News: बिहार में भीषण सड़क हादसे में तीन लड़कों की मौत, दो की हालत नाजुक; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर Bihar News: बिहार में भीषण सड़क हादसे में तीन लड़कों की मौत, दो की हालत नाजुक; दो बाइक की हुई सीधी टक्कर Bihar News: एक दिन में पकड़े गए 8 हजार बेटिकट यात्री, जुर्माने की कुल रकम जान उड़ जाएंगे होश Bihar News: "देश में गृह युद्ध जैसे हालात बनाना चाहते हैं मोदी", AIMIM नेता के विवादित बोल Bihar Crime News: पारिवारिक विवाद में पत्नी को पति ने मारी गोली, खुद को भी उड़ाया Bihar News: बालू माफियाओं के पैसे से ख़रीदे जाने वाले थे विधायक? EOU के खुलासे के बाद बवाल Bihar Crime News: कृषि फार्म से बरामद हुआ नवविवाहिता का शव, 2 गिरफ्तार Patna Traffic Police: 5 महीने में 60 करोड़ का चालान काट चुकी पटना पुलिस, हर दिन 40 लाख की हो रही वसूली Bihar News: बिहार के 85 पुलों का अब बनेगा हेल्थ कार्ड, IIT पटना और दिल्ली के साथ हुआ ऐतिहासिक समझौता

पटना : फर्जी महिला पत्रकार को पुलिस ने दबोचा, साइबर क्राइम को दिया था अंजाम

पटना : फर्जी महिला पत्रकार को पुलिस ने दबोचा, साइबर क्राइम को दिया था अंजाम

31-Mar-2022 01:33 PM

By

PATNA : पटना पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जो फर्जी पत्रकार बनकर साइबर क्राइम को अंजाम देती थी। गिरफ्तारी के बाद इस फर्जी महिला पत्रकार ने थाने में ही रौब दिखाना शुरू कर दिया। फर्जी आईडी कार्ड के साथ-साथ महिला पत्रकार के पास चेक और कई बैंक के एटीएम भी जब्त किए गए हैं। पटना के मनेर पुलिस ने इस महिला को गिरफ्तार किया है।


दरअसल, बिक्रम थाने की पुलिस को एक शिकायत मिली थी। संतोष कुमार नाम के एक शख्स ने साइबर क्राइम को लेकर आवेदन किया था। संतोष ने जो लिखित कर दिया था, उसमें बताया गया था कि उसके अकाउंट से लगभग दो लाख की निकासी गलत तरीके से कर ली गई। पुलिस ने जब कवायद शुरू की तो बैंक अकाउंट से पैसा निकालने वाली लड़की किरण कुमारी की पहचान हो पाई। किरण कुमारी को मनेर पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद किरण बार-बार अपनी पहचान बदल रही थी। किरण कभी खुद को काजल बताती थी तो कभी कुछ और। बाद में जब पुलिस ने शख्ति से छानबीन शुरू की तो उसने अपना नाम किरण बताया। किरण हाजीपुर की रहने वाली है और वह अपने पति से अलग होकर एक लड़के के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही है।


किरण जिस लड़के आकाश के साथ रह रही है उसी के साथ मिलकर उसने कई लोगों को चूना लगाया है। साइबर क्राइम की घटनाओं को अंजाम देते हुए इन दोनों ने कई लोगों को लाखों रुपए की चपत लगाई। पुलिस ने उसके पास से कई बैंक के एटीएम कार्ड जब्त किए हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवधेश दीक्षित के मुताबिक किरण बिहार ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र के फ्लिपकार्ट कंपनी से भी फर्जी तरीके से पैसा निकाल चुकी है। 


इसका एक पूरा गिरोह हो सकता है हालांकि पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। गिरफ्तारी के बाद किरण पहले तो थाने में रॉब झाड़ती नजर आई लेकिन थोड़ी देर बाद ही उसे समझ में आ गया कि अब उसका झूठ पुलिस के सामने आ चुका है, लिहाजा वह हाथ जोड़कर माफी मांगने लगी। पत्रकारिता की आड़ में साइबर क्राइम को अंजाम देने वाली इस महिला पत्रकार की कहानी देखकर पटना पुलिस भी दंग है।