BIHAR: 15 सितंबर को अमृत भारत का परिचालन, जोगबनी और सहरसा से यहां तक चलेगी ट्रेन, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी शिवहर में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया FIR अररिया में 4 दिनों से बिजली गायब: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा सहरसा में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ ब्रह्मपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन: BJP सहित सहयोगी दलों के नेताओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, अब तक 2700 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन
01-Dec-2024 05:20 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में जमीन का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दानापुर में जहां दो दिन पहले 60 साल के बुजुर्ग की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। उसका सीसीटीवी अब सामने आया है। वही पटना से सटे बाढ़ के मोकामा में भी जमीन के चक्कर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। मृतका की बहन पर हत्या का आरोप लगा है।
बाढ़ के मोकामा थाना इलाके में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर एक कपड़ा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान बेगूसराय के हरपुरा निवासी 35 वर्षीय चंद्रमोहन राय के रूप में हुई है। हत्या का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। घटना के विरोध में व्यवसायियों ने आज अपनी-अपनी दुकानों को बंद रखी और सुरक्षा की मांग की। व्यवसायियों ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग दोहराई।
वही पुलिस की माने तो मृतक की बहन ने अपनी पैतृक संपत्ति को अपने बेटे के नाम करा लिया था। इसी बात को लेकर मृतक और उसके भांजे कुणाल सिंह और जीजा अजय सिंह के बीच विवाद चल रहा था। शुक्रवार को इसी विवाद के चलते दोनों ने मिलकर चंद्रमोहन राय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की बहन को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।
हत्या तब की गयी थी जब चंद्रमोहन राय अपनी दुकानें बंद करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के विरोध में आज मोकामा के सभी कारोबारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी और प्रशासन से सुरक्षा की मांग की। मोकामा के मुख्य पार्षद और कई वार्ड पार्षदों ने भी दुकान बंद का समर्थन किया है।
एएसपी बाढ़-1 राकेश कुमार ने बताया कि मामला बेगूसराय के 20 डिसमिल जमीन से जुड़ा है। जिसे मृतक की बहन ने अपने बेटे के नाम करा लिया था। जिसे लेकर मृतक के साथ विवाद चल रहा था। इसे लेकर 29 नवम्बर को चंद्रमोहन के साथ उनके जीजा अजय सिंह और भांजे कुणाल की बहस हुई थी। जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और हत्यारों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।