BIHAR ELECTION : “Tejashwi Yadav पर गिरिराज सिंह का तंज: कांग्रेस की खुशामद के बाद भी नहीं मिला CM पद, इंडी गठबंधन पर बड़ा हमला” Bihar News: बिहार में पुलिस की बड़ी सफलता! AK-47 और कई हथियार के साथ जिंदा कारतूस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में चोरों का आतंक: हार्डवेयर दुकान से कैश और कीमती सामान चोरी, सीसीटीवी में कैद BIHAR ELECTION : बिहार विधानसभा चुनाव 2025: रैलियों के लिए हेलीकॉप्टरों की बुकिंग शुरू, रोज 20 चॉपर भरेंगे उड़ान Bihar News: क्या सच में बिहार की महिला ले रहीं राजनीति में इंट्रेस्ट, इस रिपोर्ट से जानिए हकीकत; बढ़ जाएगी नीतीश -तेजस्वी की टेंशन Child Aadhaar Card Rules : बच्चों के आधार कार्ड नियम बदले: अब माता-पिता के दस्तावेज अनिवार्य, सिर्फ जन्म प्रमाण पत्र से नहीं बनेगा आधार PhonePe: क्यों RBI ने PhonePe पर लगाया लाखों का जुर्माना? जानें... पूरी डिटेल ADR REPORT 2025 : राजनीतिक दल में केंद्र से लेकर प्रदेश तक..., वंशवाद की राजनीति में कौन आगे? लालू परिवार नहीं यह हैं सबसे आगे Bihar News: बिहार सरकार से 10 हजार रुपए लेकर क्या करने वाली हैं महिलाएं, जानिए पूरी सच्चाई; इस रिपोर्ट में मिलेगी पूरी जानकारी BIHAR ELECTION : चुनाव आयोग की नई पहल, जीविका दीदियां महिलाओं को वोटिंग के लिए करेंगी प्रेरित
15-Jun-2021 06:54 PM
By
PATNA: सिखों के सबसे बड़े धर्मस्थल तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रंजीत सिंह को एक संगत द्वारा जान से मारने धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। चौक थाने में इस बाबत सनहा दर्ज किया गया है। प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह हित ने पुलिस से कार्रवाई की बात कही। वही ज्ञानी रंजीत सिंह ने अपनी सुरक्षा की मांग की है। हालांकि संगत ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है। उन पर बेवजह आरोप लगाया गया है।
तख्त श्री हरिमंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह हित ने चौक थाने में एक आवेदन भी दिया है। जिसमें इस बात का जिक्र है कि बारे की गली के संगत सतनाम सिंह बग्गा द्वारा जत्थेदार ज्ञानी रंजीत सिंह और उनके साथ बदतमीजी की गयी है। इसे लेकर अध्यक्ष और जत्थेदार ने सुरक्षा की गुहार लगायी लेकिन अब तक उन्हें सुरक्षाकर्मी मुहैया नहीं कराया जा सका।
तख्त श्री हरिमंदिर के जत्थेदार ज्ञानी रंजीत सिंह ने बताया कि दरबार साहिब में दशमेश गुरु के भोग अर्पित करने वाले बर्तन की सफाई व अन्य सेवा अमृतधारी सिख को ही करने का निर्देश दिया था। जब बाल-दाढ़ी रंगने वाले संगत सतनाम सिंह बग्गा को सेवा करने से रोका गया तब आक्रोशित होकर गाली गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी भी दी गयी। जब इस पूरे मामले की जानकारी उन्होंने प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अवतार सिंह हित को दी तब उनके समक्ष भी उन्हें धमकी दी गयी।
वही इस पूरे मामले पर संगत सतनाम सिंह बग्गा ने अपनी सफाई दी। बग्गा ने कहा कि वे 45 साल से दरबार साहिब की सेवा करते आ रहे हैं। सेवा के दौरान सिंह साहिब जत्थेदार ज्ञानी रंजीत सिंह ने पंच प्यारों के साथ दरबार साहिब में मर्यादा के खिलाफ लंगर छके हैं। जबकि जत्थेदार ने बताया कि दरबार साहिब के अंदर नहीं बल्कि दीवान हॉल में बैठकर उन्होंने लंगर छका था। मामला चाहे जो भी हो यह जांच का विषय है। फिलहाल चौक थाने में शिकायत दर्ज की गयी है। वही जत्थेदार और अध्यक्ष द्वारा पुलिस से सुरक्षा की मांग की गयी है।