Chirag Paswan : चिराग पासवान की बड़ी मां राजकुमारी देवी लड़ेंगी विधानसभा चुनाव, इस सीट से हो सकती हैं कैंडिडेट; खुद किया एलान Bihar News: पत्रकार राजदेव रंजने केस में नया ट्विस्ट, अब हाईकोर्ट जाएगी CBI की टीम; जानिए... क्या है वजह Bihar News : मिड-डे मील में छिपकली गिरने से 62 बच्चे बीमार, 8 एसकेएमसीएच रेफर; प्रशासन में हड़कंप Bihar News: बनारस जा रहे वाहन से अवैध हथियार बरामद, पुलिस ने 5 तस्करों को दबोचा Bihar News: बिहार में यहाँ बिछाई जाएगी डबल रेल लाइन, ₹3100 करोड़ से ज्यादा होंगे खर्च Bihar Surveillance Raids: सुबह सुबह SVU की रेड, शिक्षा विभाग के डिप्टी डायरेक्टर वीरेंद्र नारायण के कई ठिकानों पर चल रही छापेमारी, जानिए क्या है पूरा मामला Nepal Political Crisis: 8 साल पहले महाभियोग झेलीं सुशीला कार्की, अब बनेंगी नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री; जान लें... क्या है इनकी कहानी Bihar Election 2025 : कांग्रेस ने फिर तेजस्वी को CM पद का दावेदार मानने से इनकार किया, कहा - जनता करेगी फैसला, सीट शेयरिंग में मनपसंद क्षेत्र चाहिए Bihar Crime News: बिहार में अब हाईस्कूल के गार्ड को मारी गोली, चारो अपराधी फरार.. BSEB : इंटर परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यह है लास्ट डेट; वोकेशनल कोर्स के लिए भी शुरू हुई प्रक्रिया
10-Nov-2021 02:05 PM
By
PATNA: आयकर विभाग ने पटना सिटी के तत्कालीन डिप्टी रजिस्ट्रार प्रीति सुमन पर कार्रवाई की है। प्रीति सुमन की दो करोड़ से अधिक की बेनामी संपत्ति को विभाग ने जब्त किया है। प्रीति सुमन अभी शेखपुरा की डिप्टी रजिस्ट्रार है। प्रीति सुमन द्वारा खरीदी गयी सभी बेनामी संपत्ति को जब्त किए जाने के बाद जांच जारी है। विशेष कोर्ट से आदेश पारित होने के बाद डिप्टी रजिस्ट्रार प्रीति सुमन की सभी बेनामी संपत्तियों को जब्त किया जाएगा।
आयकर विभाग की जांच में यह बात सामने आई है कि जब प्रीति सुमन पटना सिटी की डिप्टी रजिस्ट्रार थी तब अपने कार्यकाल में उसने पटना सिटी इलाके में ही कई संपत्ति खरीदी थी। 2012 से लेकर 2016 तक प्रीति सुमन ने कई संपत्ति हासिल की थी।
तत्कालीन डिप्टी रजिस्ट्रार ने अपने भाई-बहन, मां समेत परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर संपत्ति कैश देकर खरीदी थी। जिसकी बतौर रजिस्ट्री भी परिजनों के नाम पर करवाई थी। लेकिन जिनके नाम पर रजिस्ट्री करवाई वे किसी तरह का कामकाज भी नहीं करते हैं। परिवार के सदस्यों के आय का कोई साधन भी नहीं है।
प्रीति सुमन ने इन संपत्तियों को अपनी घोषित आय में भी नहीं दिखाया था। इसी को आधार बनाते हुए उनकी संपत्ति को बेनामी मानते हुए जब्त किया गया है। एक रेस्टोरेंट, दुकान और मकान की उन्होंने खरीदी थी। विशेष कोर्ट से आदेश पारित होने के बाद उनकी बेनामी संपत्तियों को जब्त कर लिया जाएगा।