सीवान में मनचलों ने छेड़खानी के दौरान दो लड़कियों पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर गया में सिंदूर महायज्ञ ने रचा इतिहास: अब तक 8 करोड़ आहुतियाँ, विकास और सनातन पर जोर आरा में संत सम्मेलन का भव्य आयोजन, अजय सिंह ने धर्म-संस्कृति पर दिया जागरूकता का संदेश नीतीश की योजनाओं का क्रेडिट ले रहे तेजस्वी यादव, बोले मंगल पांडेय..लालू परिवार ने किसी का भला नहीं किया 26 जून के छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ रवाना, रथयात्रा से गांव-गांव तक जागरूकता अभियान की शुरुआत नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 बम की धमकी से मचा हड़कंप: यूके से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग Life Style: जब उम्मीद बाकी हो, तो कोशिशें चमत्कार कर सकती हैं; जानिए... राजा की कहानी परमानंदपुर पंचायत में VIP नेता संजीव मिश्रा का जनसंपर्क अभियान, बोले..अब गांव की सरकार गांव के लोगों के हाथ में होनी चाहिए Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में बिहार के युवक की मौत, बिजनेस के सिलसिले में गए थे दिल्ली
30-Aug-2022 01:59 PM
By
GOPALGANJ: आज हरतालिका तीज है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना से निर्जला व्रत रखते हुए मां गौरी और भगवान शंकर की पूजा करती हैं। पति की लंबी आयु के लिए गोपालगंज की एक महिला ने भी इस व्रत को किया। लेकिन शराबी पति ने ऐसा काम किया कि व्रत पूरा होने से पहले ही उसकी जान चली गयी।
पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार कर दिया गया। घटना का कारण क्या था यह अब तक पता नहीं चल सका है। लेकिन बताया जाता है कि घरेलु विवाद को लेकर शराबी पति ने पत्नी को लाठी डंडों से इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गयी। तीज पर्व के दिन हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
घटना गोपालगंज के फुलवरिया के श्रीपुर ओपी स्थित मांझा चतुर्भुज की है। जहां इस घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस घटना से लोग भी काफी हैरान है। घटना की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।
लोगों के बीच इस बात की चर्चा है कि आखिर कौन सी ऐसी बात थी कि शराबी पति ने इतना पड़ा कदम उठाया। पति की लंबी उम्र के लिए पत्नी ने हरतालिका तीज का व्रत कर रखा था। उसका व्रत पूरा हुआ भी नहीं था कि पति ने उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।