ब्रेकिंग न्यूज़

PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज PM Modi Mother AI Video: पीएम मोदी और उनकी मां का AI वीडियो बनाने पर एक्शन, कांग्रेस IT सेल के खिलाफ केस दर्ज बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट बिहार में नेटवर्क मार्केटिंग फ्रॉड: पुलिस ने 90 युवकों का किया रेस्क्यू, बंगाल-असम के लड़कों को किया हाउस अरेस्ट Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रमई राम की मौत, ससुराल जाने के दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंदा Bihar News: दर्दनाक सड़क हादसे में रमई राम की मौत, ससुराल जाने के दौरान तेज रफ्तार बस ने रौंदा Bihar Crime News: बिहार में संपत्ति के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर चाकू से गोदा Bihar Crime News: बिहार में संपत्ति के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या, बदमाशों ने घर में घुसकर चाकू से गोदा BPSC EXAM : बायोमेट्रिक उपस्थिति की गड़बड़ी से अभ्यर्थियों को घबराने की जरूरत नहीं, आयोग ने जारी की अहम सूचना Patna News: जेपी नड्डा के पहुंचने से ठीक पहले BJP दफ्तर के बाहर संविदा कर्मियों का प्रदर्शन, हंगामे के कारण बैठक का स्थान बदला

पति कराता था पत्नी से धंधा, होटल जाने से किया इनकार तो शरीर पर फेंक दिया खौलता पानी, हालत नाजुक

पति कराता था पत्नी से धंधा, होटल जाने से किया इनकार तो शरीर पर फेंक दिया खौलता पानी, हालत नाजुक

22-Oct-2023 05:35 PM

By First Bihar

NALANDA: नालंदा में सेक्स रैकेट का धंधा जोरो पर है। शहर के कई होटल में यह धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। इसका खुलासा खुद इस दलदल में फंसी महिला ने किया है। दरअसल दीपनगर थाना क्षेत्र के समस्ती गांव की रहने वाली महिला अपने पति के साथ पिछले 6 साल से लहेरी थाना क्षेत्र के मामू भगिना मोहल्ला में किराये के घर में रहती थी। महिला का पति खुद अपनी पत्नी को होटल में भेजता था और  देह व्यपार का धंधा कराता था। इससे महिला को रोजाना 5 हजार की कमाई होती थी।


 महिला इस धंधे से ऊब चुकी थी। जिसके कारण आज उसने होटल में जाने से इनकार कर दिया। पत्नी के धंधे पर जाने से इनकार करने पर पति आगबबूला हो गया। हैवान पति ने खौलता हुआ पानी उसके शरीर पर फेंक दिया जिससे महिला बुरी तरह झुलस गयी। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची लहेरी थाना पुलिस ने महिला को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। 


घायल पीड़िता ने बताया कि उसके पति हर दिन उससे देह व्यापार कराता था। रोजाना उसे वह होटल भेजता था और प्रतिदिन 5 हज़ार रुपये  देह व्यापार के धंधे से कमाता था। आज महिला ने दुर्गा पूजा को लेकर धंधे पर जाने से इनकार कर दिया जो उसके पति को नागवार गुजरा। पत्नी को जान से मारने की नीयत से उसने खौलता हुआ पानी उसके शरीर पर फेंक दिया जिससे वह बुरी तरह से झुलस गयी। इस मामले में लहेरी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि महिला 5 दिन से लापता थी। घर आने के बाद पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ  जिसके बाद यह घटना हुई फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।