Google Gemini Photo Trend: सोशल मीडिया पर Nano Banana की धूम, यह कितना है सुरक्षित? जानिए... 25 सितंबर से ईरोड-जोगबनी के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, हर गुरुवार और रविवार को ट्रेन का होगा परिचालन BIHAR NEWS : किराए के मकान में घुसकर छात्रा की गला रेतकर हत्या, मां गंभीर रूप से हुई घायल Katihar News: कटिहार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ऑटो-बाइक की टक्कर में कई लोग घायल Bihar vigilance : भूमि विवाद निपटारे के नाम पर रिश्वत लेते पकड़ा गया कर्मचारी, निगरानी टीम ने दबोचा Bihar Dsp Transfer: नीतीश सरकार ने सात DSP का किया ट्रांसफर-पोस्टिंग, लिस्ट देखें.... Bihar Politics: ‘झूठ बोलने की मशीन बनकर घूम रहे पीएम’ आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने पीएम मोदी को बताया सबसे नकारा प्रधानमंत्री Pitru Paksha 2025: पितृ पक्ष में सफेद रंग क्यों होता है जरूरी? जानें... इसके पीछे का रहस्य Bihar News: बिहार के इस जिले को बाढ़ से मिलेगी मुक्ति, जल्द शुरू होने जा रहा यह बड़ा काम; सरकार ने दे दी मंजूरी Bihar News: बिहार के इस जिले को बाढ़ से मिलेगी मुक्ति, जल्द शुरू होने जा रहा यह बड़ा काम; सरकार ने दे दी मंजूरी
28-Sep-2023 02:54 PM
By First Bihar
DESK: पंजाब के कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार ड्रग्स से जुड़े 2015 के केस में यह कार्रवाई की गयी है लेकिन इसे राज्यसभा सांसद राघव चड्डा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि कुछ दिन पहले ही सुखपाल सिंह खेरा ने ट्वीट किया था।
खेरा ने ट्विटर पर लिखा था कि क्या राघव चड्डा बता पाएंगे कि नई नवेली दुल्हन परिणीति चोपड़ा के लिए 4 कैरेट की इतनी महंगी हीरे की अंगूठी कैसे ले आए? जबकि 2020-21 के इनकम टैक्स रिटर्न के अनुसार उनकी आय महज 2.44 लाख रुपये हैं। यह भी कहा कि खुद सेलिब्रिटी होते हुए अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्डा को कम कीमत की अंगूठी क्यों दी? इसकी सच्चाई क्या है? पंजाब बदलाव जानना चाहता है।
इस तरह की बात ट्विटर पर लिखने के बाद ही पुलिस ने पंजाब के कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेरा को गिरफ्तार किया। इस गिरफ्तारी को अंगूठी वाले मामले से जोड़ा जा रहा है लेकिन आधिकारिक रुप से इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा गया है। वही सुखपाल सिंह खेरा के बेटे ने इसे राजनीति बताते हुए कहा कि उनके पिता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पार्टी का असली चेहरा सबके सामने रख दिया। सच्चाई बोलने की सजा उन्हें मिली है। 2015 की एफआईआर का इस्तेमाल इस गिरफ्तारी में किया गया है।