1st Bihar Published by: Updated May 21, 2021, 1:43:46 PM
- फ़ोटो
जानकारी के अनुसार, सिलीगुड़ी से एक गाड़ी ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर लौट रही थी तभी विधान नगर के पास हाईवे पर जबरदस्त हादसा हो गया. हादसा इतना भीषण था कि गाड़ी में बैठे दो स्टाफ की दर्दनाक मौत हो गई.
स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मृतकों की मौत की पुष्टि सिविल सर्जन ने की है.