ब्रेकिंग न्यूज़

Cyber Crime: EOU की जांच में चौंकाने वाला खुलासा, बिहार से ऑपरेट हो रहा था अंतरराज्यीय आधार फ्रॉड; तीन गिरफ्तार Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में आज बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट Bihar News: बिहार में बनेगी मोकामा-मुंगेर चार लेन सड़क, रेल नेटवर्क का भी होगा विस्तार BIHAR: नौकरी और सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी, खगड़िया में साइबर ठग गिरफ्तार छपरा में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और विपक्ष पर किया जोरदार हमला BIHAR NEWS : मां के सोते ही BA की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, अब पुलिस कर रही जांच BIHAR CRIME : नशे में धुत बेटे ने पिता पर किया हमला, चाकू छीनकर पिता ने कर दी बेटे की हत्या BIHAR STET EXAM : जानिए बिहार STET एग्जाम का पैटर्न, 5 घंटे में पूछे जाएंगे 300 सवाल; गलत जवाब पर भी नहीं कटेंगे जवाब Asia Cup 2025: सूर्या की कप्तानी में आज दिखेगा भारत का दम-खम, इस एप पर देखें इंडिया और UAE का लाइव मुकाबला Bihar Government Scheme: सावधान ! महिला रोजगार योजना के नाम पर हो रहा बड़ा खेल, आपको भी आ रहा ऐसा लिंक तो ठहर जाए

NITISH KUMAR : कल दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के परिवार वालों से करे सकते हैं मुलाकात

NITISH KUMAR : कल दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के परिवार वालों से करे सकते हैं मुलाकात

28-Dec-2024 11:29 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल दिल्ली जाएंगे। सीएम नीतीश सुबह पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। सीएम की अचनाक इस यात्रा के पीछे की वजह क्या है यह आधिकारिक तौर पर अभी तक नहीं बताया गया है। लेकिन, यह कहा जा रहा है कि वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के परिवार वालों से मुलाकात करने जा सकते हैं। 


दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर सुबह 11:45 बजे उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। उनके पार्थिव शरीर को अब कांग्रेस मुख्यालय से निगम बोध घाट पर ले जाया जा रहा है। पूर्व पीएम के अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेता निगम बोध घाट जाएंगे और उन्हें अंतिम विदाई देंगे। लेकिन, अब खबर यह है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नहीं बल्कि कल किसी भी समय पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के परिवार के लोगों से मुलाकात करेंगे। 


वहीं, ऐसा भी कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार जब कल दिल्ली जाएंगे तो एनडीए(NDA ) के बड़े नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।इसके पीछे की वजह बिहार की राजनीति में चल रही सियासी अटकलों पर विराम देना भी हो सकता है। क्योंकि पिछले कुछ दिनों से अमित शाह के बयान के बाद बिहार की राजनीति में यह अटकलें लगने लगी है कि सीएम नीतीश कुमार बड़ा फैसला ले सकते हैं। अब इन सब बातों के बीच सीएम नीतीश कुमार दिल्ली जा रहे हैं। हालांकि, औसतन लोगों का यह कहना है कि वह पूर्व पीएम मनमोहन के परिजनों से मुलाकात करने जा रहे हैं। 


गौरतलब हो कि,  पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोन सिंह की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। कांग्रेस मुख्यालय से उनका पार्थिव शरीर निगम बोध घाट ले जाया जा रहा है। उनकी अंतिम यात्रा में भारी भीड़ है। गुरुवार रात दिल्ली के AIIMS में उनका निधन हो गया था। 10 सालों तक देश के प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह 92 साल के थे। शुक्रवार तड़के ही उनका शव 3 मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित आवास पर लाया गया। शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अन्य नेताओं और सगे-संबंधियों ने उनको श्रद्धांजलि दी। मनमोहन सिंह को कांग्रेस मुख्यालय में भी श्रद्धांजलि दी गई।