ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार में विकास की हकीकत! घुटने भर पानी में पुलिस; लॉकअप से लेकर वायरलेस रूम तक जलजमाव BIHAR NEWS : बेगूसराय होमगार्ड झड़प: बड़ी बलिया कैंपस में दो गुट भिड़े, दर्जनभर घायल, एंबुलेंस पर भी हमला Bihar Politics: अनंत सिंह को लेकर आज होगा बड़ा फैसला, NDA के कार्यक्रम में मिलेंगे नए संकेत; इन्हें लग सकता है झटका Bihar News: पूर्णिया को मिली बड़ी सौगात, इस रुट से शुरु हुई नई वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें... कहां-कहां होगा ठहराव? BIHAR NEWS : BIHAR NEWS : दारोगा मर्डर केस मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 18 लोगों को मिली यह सजा; शराब तस्करों से हाथापाई में गई थी जान Bihar News: बिहार में इस रेल लाइन पर जल्द दौड़ेगी ट्रेनें, 20 सितंबर को निरीक्षण Bihar police transfer : पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए थानाध्यक्षों की नियुक्ति Bihar Politics: राजद का नया चुनावी दांव, युवाओं पर फोकस, कट सकते हैं कई उम्रदराज नेताओं के टिकट ! Bihar Crime News: बिहार में युवती की गला रेतकर हत्या, माँ घायल.. Success Story: कम हाइट और ऊंचे हौसले! पहली कोशिश में UPSC पास कर बनीं IAS अधिकारी, जानिए... आरती डोगरा की प्रेरक कहानी

नीतीश कैबिनेट की बैठक कल, शिक्षकों को दुर्गा पूजा पर मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

नीतीश कैबिनेट की बैठक कल, शिक्षकों को दुर्गा पूजा पर मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

12-Oct-2023 02:58 PM

By First Bihar

PATNA: वैसे को कैबिनेट की बैठक मंगलवार के दिन होती है लेकिन इस बार कल शुक्रवार को यह बैठक फिर होने जा रही है। अभी दो दिन पहले ही 10 अक्टूबर को मंगलवार के दिन मंत्रिपरिषद् की बैठक हुई थी। अचानक दो दिन बाद फिर से कैबिनेट की बैठक बुलाने का फैसला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिया है। ऐसे में कयास यह लगाई जा रही है कि सरकार दुर्गा पूजा का गिफ्ट शिक्षकों को दे सकती है। नीतीश सरकार कैबिनेट की बैठक में शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देने पर भी फैसला ले सकती है। 


कल होने वाली मंत्रिपरिषद की बैठक में कुछ अहम फैसला लिए जाने की भी चर्चा है। पटना के मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में कल शुक्रवार की सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। जिसमें मंत्रिमंडल के सभी सदस्य शामिल होंगे। सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के उप निदेशक रवि भूषण सहाय ने इस बात की जानकारी दी है। कैबिनेट की बैठक के बाद सूचना भवन के फर्स्ट फ्लोर स्थित सभाकक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गयी है। 


दो दिन बाद फिर से कैबिनेट की बैठक बुलाई गयी है। ऐसे में यह आसार दिख रहा है बिहार के साढ़े चार लाख नियोजित शिक्षकों को गुड न्यूज मिल सकता है। चर्चा हो रही है कि नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिया जा सकता है। यह भी संभावना जतायी जा रही है कि इनके वेतन में भी बढ़ोतरी की जा सकती है। इसके साथ-साथ कैबिनेट की बैठक में कई दूसरे फैसले भी लिए जाएंगे। 


बता दें कि दो दिन पहले ही कैबिनेट की बैठक मंगलवार के दिन 10 अक्टूबर को हुई थी। जिसमें कुल 14 एजेंडों पर मुहर लगाई गयी थी। नीतीश कैबिनेट ने राजस्व एवं भूमि सुधार, वित्त विभाग, स्वास्थ्य विभाग, गृह विभाग, सहकारिता विभाग, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, निर्वाचन विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग और मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग से जुड़े 14 प्रस्तावों पर अपनी स्वीकृति दी थी।


मंगलवार के दिन हुई कैबिनेट की बैठक में नीतीश सरकार ने पैक्सों के प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी की। अब यदि पैक्स या व्यापार मंडल ससमय शत प्रतिशत CMR की आपूर्ति करते हैं तो पूर्व में दिए दिए जाने वाले प्रोत्साहिन राशि से तीन गुणा अधिक मिलेगा। इस एजेंडे पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी गई। इसके साथ ही राज्य के सभी सेंट्रल जिलों में एक साइकोलॉजिस्ट की बहाली को हरी झंडी दिखाई गयी। 


दरअसल, नीतीश कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अब राज्य के सभी सेंट्रल  जेल में मानसिक रोगियों को विशेष सुविधा मिलेगी। सभी 8 सेंट्रल जेल में एक क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट की बहाली होगी। यह बहाली कॉन्ट्रैक्ट पर की जाएगी। वहीं, पैक्सों को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी की गयी है। 


पैक्स-व्यापार मंडलों द्वारा ससमय CMR आपूर्ति करने पर सरकार ने प्रोत्साहन राशि को बढ़ा दिया गया।वित्तीय वर्ष 2022-23 से ही चावल आपूर्ति के लिए दी जाने वाली प्रति क्विंटल ₹10 की राशि को बढ़ा दिया गया है। 30 जून तक शत प्रतिशत CMR आपूर्ति करने पर ₹30 प्रति क्विंटल, 31 जुलाई तक शत प्रतिशत आपूर्ति करने पर ₹25 प्रति क्विंटल, एवं उसके बाद शत प्रतिशत सीएमआर आपूर्ति करने पर ₹20 प्रति क्विंटल की दर से अनुदान राशि की भुगतान की स्वीकृति दी गई है। 


इसके आलावा जल संसाधन विभाग के कुल 7 सिंचाई अंचल पदाधिकारियों को बिहार राजस्व सेवा के मूल कोटि पद राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष ग्रेड में सेवा समायोजन किया गया था। राजकीय अतिथि शाला के तत्कालीन अधीक्षक कृष्ण कुमार यादव को केंद्रीय श्रम सेवा के अनुरूप केंद्रीय वेतनमान का लाभ दिए जाने की स्वीकृति दे दी गई।