1st Bihar Published by: Munna Khan Updated May 01, 2021, 9:46:34 PM
- फ़ोटो
VAISHALI : बिहार में एक ओर कोरोना तो दूसरी ओर तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक़्त एक बड़ी खबर वैशाली जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने एक शख्स को गोलियों से भून दिया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात बिहार के वैशाली जिले की है, जहां सोनपुर थाना इलाके के नया टोला स्थित भरपुरा में बेखौफ अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बदमाशों ने सरेशाम एक युवक को गोली मार दी है. गोली लगने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई है. मृतक की पहचान सोनू कुमार के रूप में की गई है.
इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची वैशाली पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. सोनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. फिलहाल हत्याकांड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा.