BIHAR NEWS : बिहार के इस जिले में BDO, CO और दारोगा समेत 27 लागों पर FIR, जानिए क्या है पूरी खबर BIHAR CRIME : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! JDU नेता के घर फायरिंग, बाइक पर भागते दिखे आरोपी Bihar Rain Alert: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, 20 जिलों में भारी बारिश ठनका और ओला का अलर्ट जारी; IMD ने दी यह सलाह Bihar Crime News: बिहार में वार्ड पार्षद पति की गुंडई, मामूली बात पर युवक को घर बुलाकर बेरहमी से पीटा Patna News: पटना में तेज रफ्तार इनोवा कार ने कई लोगों को रौंदा, हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार Patna News: पटना में तेज रफ्तार इनोवा कार ने कई लोगों को रौंदा, हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार Bihar Crime News: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के नेता के घर कई राउंड फायरिंग, गोलीबारी से दहला इलाका Pahalgam Terror Attack: भारत के एक्शन से पहले पाकिस्तानी सेना में हड़कंप, 250 से ज्यादा अधिकारी, 1200 से ज्यादा जवानों का इस्तीफा Two Ministers Resign: विधानसभा चुनाव से पहले एम के स्टालिन को बड़ा झटका, दो बड़े मंत्रियों ने कैबिनेट से दिया इस्तीफा Two Ministers Resign: विधानसभा चुनाव से पहले एम के स्टालिन को बड़ा झटका, दो बड़े मंत्रियों ने कैबिनेट से दिया इस्तीफा
28-Nov-2021 07:12 PM
By
DESK: साउथ अफ्रीका में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन मिलने के बाद पूरा देश अलर्ट पर है। इसे लेकर बड़ी खबर नीदरलैंड्स से आ रही है जहां 13 लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट पाए गये हैं। बीते दो दिन पहले 61 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। जिसमें 13 लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला है। ओमिक्रॉन वैरिएंट को खतरनाक बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि जिन लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिले हैं वे सभी साउथ अफ्रीका से एमस्टर्डम आए थे। साउथ अफ्रीका से दो फ्लाइट एमस्टर्डम पहुंचीं थी। सभी यात्रियों का जब कोरोना टेस्ट कराया गया तब उनमें 61 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। लेकिन फिर बाद में पता चला कि 61 में से कुल 13 लोगों में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिले हैं। ऐसे में यह स्पष्ट हो रहा है कि यह वैरिएंट साउथ अफ्रीका से ही शुरू हुआ है। हालांकि इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गयी है।
एमस्टर्डम उतरे यात्रियों में जब 61 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई तब इसके बाद एयरपोर्ट प्रशासन एक्टिव हो गयी उन्हें तुरंत एयरपोर्ट के पास एक होटल में आइसोलेट कर दिया गया। नीदरलैंड्स में एक साथ 13 लोगों में ओमिक्रॉन के मिलने के बाद कई देशों ने भी एहतियात बरतना शुरू कर दिया। वही दो लोगों के सैंपल में ओमिक्रॉन पाए जाने पर ब्रिटेन में दहशत का माहौल है। कई देशों ने भी अफ्रीकी देशों की फ्लाइट पर बैन लगा दिया है। नेपाल सहित कई देशों में भी दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों को 7 दिन क्वारैंटाइन में रखने का निर्देश जारी किया है।
ओमिक्रॉन दुनिया में तेजी से फैल रहा है। दक्षिण अफ्रीका से डेनमार्क लौटे 2 यात्रियों में ओमिक्रॉन के संदिग्ध केस मिले हैं। RT-PCR टेस्ट में इनके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हालांकि ओमिक्रॉन होने की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। इन दोनों को आइसोलेट कर दिया गया है। उन लोगों से भी संपर्क किया जा रहा है जो उनके साथ फ्लाइट में सवार थे।
वही ओमिक्रॉन को लेकर इजराइल ने भी अफ्रीकी देशों की यात्रा पर रोक लगा दी है। वही ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए कुवैत ने 9 अफ्रीकी देशों से डायरेक्ट फ्लाइट्स को सस्पेंड कर दिया है। इनमें दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे, मोजाम्बिक, लेसोथो, इस्वातिनी, जाम्बिया और मलावी शामिल हैं।
ब्रिटेन समेत ऑस्ट्रिया, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और नीदरलैंड ने अफ्रीकी देशों से आनी वाली फ्लाइट्स पर बैन लगा दिया है। अब अमेरिका, सऊदी अरब, श्रीलंका, ब्राजील समेत कई देशों ने भी अफ्रीकी देशों की फ्लाइट बैन लगा दिया है। हालांकि दक्षिण अफ्रीकी स्वास्थ्य मंत्री ने इन बैन को अनुचित बताया। वही बांग्लादेश ने भी दक्षिण अफ्रीका आने-जाने पर पाबंदी लगा दी है।
नेपाल में भी दक्षिण अफ्रीका से आने वाले यात्रियों को 7 दिन क्वारैंटाइन में रखने का निर्देश जारी किया है। यूरोप में भी इस वैरिएंट को लेकर सख्ती बरती जा रही है। जर्मनी, इटली, ऑस्ट्रिया, चेक गणराज्य और नीदरलैंड ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका से उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया। कुछ यूरोपीय देशों ने बोत्सवाना, इस्वातिनी (स्वाजीलैंड), लेसोथो, नामीबिया, जाम्बिया और जिम्बाब्वे से उड़ानें भी सस्पेंड कर दी हैं।