कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा
13-Dec-2023 02:37 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार के 56 अंचल अधिकारियों को प्रोन्नत्ति दी गई है। सभी को भूमि-सुधार उप समाहर्ता के पद यानि डीसीएलआर पर प्रमोशन दिया गया है। इसको लेकर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी गई है। इस अधिसूचना के मुताबिक़, कुल 56 कर्मियों को डीसीएलआर के पद पर प्रोन्नति दी गई है।
राजस्व भूमि सुधार विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के बैरगानिया, नौबतपुर, नवादा सदर, हिसुआ, पति नगर झंझारपुर, बांका सदर, मधुबनी , भरगामा, अरवल, लालगंज, कल्याणपुर और गोपालगंज के सर्किल ऑफिसर को डीसीएलआर में प्रमोट किया गया है। इसके आलावा पूरे बिहार के 56 सर्किल ऑफिसर को DCLR के पद पर प्रमोशन दिया गया है।
मालूम हो कि, बिहार के अलग-अलग विभागों में प्रमोशन का काम तेजी से चल रहा है। सचिवालय सेवा के 523 कर्मियों को विभिन्न पदों पर प्रमोशन दिया गया। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया। राजस्व विभाग में 56 CO को DCLR बनाया गया। इसके अलावा दूसरे विभागों में भी लंबित प्रोन्नति पर काम किया जा रहा है। अधिकांश विभागों में प्रमोशन का काम तेजी से हो रहा है।
आपको बताते चलें कि, 13 अक्टूबर 2023 को हुई कैबिनेट की बैठक में अधिकारियों और कर्मियों को पदोन्नति देने का फैसला लिया गया था। इसके बाद विभिन्न विभागों की ओर से पमोशन के निर्देश जारी हो रहे हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों को नया प्रभार भी सौंपा जा रहा है।