शारदा सिन्हा को पद्म विभूषण, सुशील मोदी और पंकज उधास को पद्म भूषण अवार्ड, मरणोपरांत मिला सम्मान Sanjeev Mukhiya: EOU के सामने संजीव मुखिया कई राज उगले, कहा..पटना-रांची-दरभंगा-धनबाद के कई डॉक्टर सॉल्वर गैंग में थे शामिल बेटी की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ सास फरार, मोबाइल फोन बना इस अनोखे प्रेम कहानी का सूत्रधार Paresh Rawal: क्यों वीरू देवगन की सलाह पर 15 दिनों तक खुद का ही पेशाब पीते रहे परेश रावल, बाद में डॉक्टर्स भी रह गए थे हैरान पटना में बना अनोखा रिकॉर्ड, लॉ प्रेप ने रचा वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Manoj Bajpayee: खुद को 'सस्ता मजदूर' क्यों मानते हैं मनोज बाजपेयी? कारण जान आप भी कहेंगे ‘ये तो सरासर नाइंसाफी है’ दरभंगा में साइबर फ्रॉड का पर्दाफाश, टेलीग्राम के जरिए 2.61 लाख की ठगी, 65 हजार रुपये अकाउंट में कराया वापस Bihar Crime News: जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल, गांव में दहशत का माहौल बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट..
17-Dec-2024 09:22 PM
By First Bihar
AURANGABAD: औरंगाबाद में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मदनपुर पुलिस और CRPF कोबरा बटालियन 205 की संयुक्त कार्रवाई हुई। इस दौरान चकरबंधा के जंगल के लड़ूईया पहाड़ से 4-4 किलो के तीन प्रेशर IED बम बरामद किया गया।
इन बमों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2 अमित कुमार ने बताया कि इस संयुक्त कार्रवाई से नक्सलियों का मनोबल गिरा है और नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा।
उन्होंने बताया कि इलाके में सर्च अभियान लगातार जारी है कुछ दिन पहले ही मदनपुर क्षेत्र के बासडिहा से 2206 कारतूस बरामद किया गया था और आज 3 प्रेशर IED बम बरामद किया गया है। इसके साथ ही नक्सलियों द्वारा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की साजिश को नाकाम किया गया। पुलिस और सुरक्षा बल लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं और उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहे हैं।