ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के 9 मेगा पुलों पर जल्द ही फर्राटा भरेंगी गाडियां, इन जिलों के लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा India Pakistan tension: "भारत से मुकाबले के लिए सुंदर महिलाओं को पब भेजो" पाकिस्तानी पत्रकार का विवादित बयान.. देश-विदेश में मचा बवाल BIHAR: मुंगेर में एक साथ 4 मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, 3 हथियार तस्कर को पुलिस ने दबोचा India Pakistan Tension: "दुश्मन के गले में भारत ने लंबी रस्सी डाल दी है": अफगानिस्तान के पूर्व उपराष्ट्रपति, अब तिल-तिल ख़त्म होगा पाकिस्तान Bihar News: सांप ने डसा तो गमछे से पकड़ लिया, बोतल में बंद कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा युवक Bihar News: सांप ने डसा तो गमछे से पकड़ लिया, बोतल में बंद कर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा युवक Hate Crime: रुद्राक्ष माला और शिवाजी महाराज का टैटू देख महिला वकील पर चाकू से हमला, चार गिरफ्तार Bihar News: टूरिज्म का हब बनेगा बिहार का यह शहर, देश-विदेश से पहुंचेंगे पर्यटक; जानिए.. पूरा प्लान Vinay Narwal wife Himanshi Narwal: शहीद विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी की सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है ट्रोलिंग? महिला आयोग ने लिया एक्शन Bihar Crime News: बिहार में मुखिया की दबंगई, घर में घुसकर युवक के साथ की मारपीट; विरोध करने पर महिलाओं से की छेड़खानी

नवादा जहरीली शराब कांड, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नवादा जहरीली शराब कांड, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

07-Apr-2021 07:09 AM

By

NAWADA : नवादा जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नवादा में हुई सिलसिलेवार मौतों के आरोपी शराब माफिया अरविंद यादव को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक डीएस सावंलाराम ने अरविंद यादव की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। 


पुलिस उसे शराब सप्लाई का मुख्य किंगपिन मान रही है। उससे पूछताछ की जा रही है। अरविंद उसी गांव का है, जहां लोगों की मौत शराब पीने से हुई तो कुछ लोगों की आंखों को तों से रोशनी चली गई। परिजनों ने शराब से मौत होने की बात कही थी। मामले की जांच के लिए गठित टीम ने गांव का दौरा भी किया था।  


शराब बनाने और परोसने में अरविंद यादव की संलिप्तता के प्रमाण मिले है। घटना के बाद से वह फरार था। पुलिस उसे ढूंढ़ने में लगी थी। पुलिस कई जगह छापेमारी कर रही थी। जुलाई में उसी खरीदी बिगहा गांव में करीब 5000 लीटर से अधिक स्प्रिट बरामद की गई थी जहां यह घटना हुई। उस मामले में भी अरविंद का नाम मुख्य माफिया के रूप में आया था। उसी गांव के पिंकू यादव का भी नाम आया था। पिंकू को तो गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन अरविंद फरार चल रहा था। अब जब शराब से मौत की बात सामने आई तो फिर अरविंद का नाम मुख्य गुनाहगार के तौर पर सामने आया।