Neet Paper Leak Case: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अरेस्ट, पटना से STF ने दबोचा, 3 लाख का था इनाम Neet Paper Leak Case: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अरेस्ट, पटना से STF ने दबोचा, 3 लाख का था इनाम Bihar News : IIP पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष IP गुप्ता पहुचें जमुई, पिता को दी श्रद्धांजलि Bihar parbhari mantri list : बिहार सरकार ने जारी की प्रभारी मंत्रियों की नई सूची, सभी जिलों को सौंपे गए नए प्रभारी मंत्री Bihar News : प्रधानमंत्री की रैली के बीच बिहार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने दिखाई संवेदनशीलता, जाम में फंसी एंबुलेंस को खुद निकाला बाहर Judicial system in Bihar: बिहार की अदालतों में न्याय की रफ्तार सुस्त,71% केस 3 साल से लंबित! 24% जजों के पद खाली: रिपोर्ट Bihar News :हाई कोर्ट ने बीपीएससी और सरकार से शिक्षक बहाली में ईडब्ल्यूएस आरक्षण घटाने पर जवाब तलब किया Train news: नमो भारत ट्रेन का रूट-शेड्यूल और किराया तय, एक क्लिक में जानिए सबकुछ Patna Pakistani nationals: पटना में 27 पाकिस्तानी नागरिकों को लौटना होगा, वीजा रद्द कर कार्रवाई शुरू Chanakya Niti: ये 6 दुख तोड़ देते हैं इंसान को अंदर से, क्या आप भी इनसे गुजर रहे हैं?
10-Jun-2024 05:53 PM
By First Bihar
DELHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। नई सरकार के गठन के बाद कैबिनेट की यह पहली बैठक है। बैठक में मोदी कैबिनेट के तमाम मंत्री मौजूद हैं। संभावना जताई जा रही है कि कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो सकता है।
दरअसल, देश में एक बार फिर एनडीए की सरकार बन गई है। नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक चल रही है। नई सरकार के गठन के कई घंटे बीत जाने के बाद बी मंत्रियों के बीच अभी उनके विभागों का बंटवारा नहीं हो सका है।
ऐसी संभावना जताई जा रही है कि कैबिनेट की बैठक के दौरान ही मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा। मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे में हो रही देरी पर सवाल भी उठ रहे हैं। लगातार तीसरी बार केंद्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद यह पहली बार है कि कई घंटे बीच जाने के बावजूद विभागों का बंटवारा नहीं हो सका है।
रविवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद से ही मोदी कैबिनेट के मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे को लेकर कयास लगने शुरू हो गए थे। अब एक बार फिर से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि कैबिनेट की बैठक के बाद आज देर रात तक मंत्रियों के विभागों का एलान कर दिया जाएगा। कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि विभागों के बंटवारे को लेकर बीजेपी की सहयोगी दलों से बात नहीं बन रही है, इसलिए देरी हो रही है।