सीवान में मनचलों ने छेड़खानी के दौरान दो लड़कियों पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर गया में सिंदूर महायज्ञ ने रचा इतिहास: अब तक 8 करोड़ आहुतियाँ, विकास और सनातन पर जोर आरा में संत सम्मेलन का भव्य आयोजन, अजय सिंह ने धर्म-संस्कृति पर दिया जागरूकता का संदेश नीतीश की योजनाओं का क्रेडिट ले रहे तेजस्वी यादव, बोले मंगल पांडेय..लालू परिवार ने किसी का भला नहीं किया 26 जून के छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ रवाना, रथयात्रा से गांव-गांव तक जागरूकता अभियान की शुरुआत नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 बम की धमकी से मचा हड़कंप: यूके से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग Life Style: जब उम्मीद बाकी हो, तो कोशिशें चमत्कार कर सकती हैं; जानिए... राजा की कहानी परमानंदपुर पंचायत में VIP नेता संजीव मिश्रा का जनसंपर्क अभियान, बोले..अब गांव की सरकार गांव के लोगों के हाथ में होनी चाहिए Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में बिहार के युवक की मौत, बिजनेस के सिलसिले में गए थे दिल्ली
17-Jul-2024 05:56 PM
By First Bihar
MADHUBANI: मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के सोहरौल गांव में डोरा नदी के केनाल में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। मृत बच्चों की पहचान सोहरौल वार्ड 5 के सूरत लाल यादव की पुत्री दीपिका कुमारी (10) और हरिशचंद्र यादव के पुत्र श्याम सुंदर यादव (11) वर्ष के रूप में हुई है़। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक दोनों सहित तीन बच्चे बधार में खेलने गए थे। जहां खेलते-खेलते डोरा नदी के केनाल के पास पहुंच गए। तीन में दो बच्चे दीपिका और श्याम सुंदर केनाल के पानी में चला गया। जहां अधिक पानी में जाने से डूब गया। एक बच्चा जो केनाल से बाहर खड़ा था, उसने दोनों बच्चों को पानी में डूबता देख शोर मचाते हुए गांव में पहुंच बच्चों के परिजनों को घटना के संबंध में बताया। जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण आनन फानन में डोरा नदी के केनाल के पास पहुंचे और बच्चों की तलाश में जुट गए।
परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन दोनों बच्चों का कोई अता पता नहीं चल पाया। स्थानीय गोताखोर अरुण राम और नंद लाल काफी खोजबीन की लेकिन शव बरामद नहीं हो पाया। इधर घटना की सूचना अंचलाधिकारी, डायल 112 और थाना पुलिस को दी गयी लेकिन ना तो अंचलाधिकारी धर्मदेव चौधरी पहुंचे और ना ही उनके अंचल कर्मी ही घटनास्थल पर पहुंच सके। इतना ही नहीं डायल 112 की पुलिस टीम भी घटना की सूचना मिलने के तीन घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। प्रशासन के इस रवैये से ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। इधर, स्थानीय लोगों ने ही काफी मशक्कत के बाद करीब पांच घंटों की मशक्कत के बाद शव को ढूंढ कर निकाला।
शव बरामद होने के बाद गांव में पहुंचते ही कोहराम मच गया। गांव में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक श्याम सुंदर की माँ पुलम देवी, मृतका दीपिका की माँ अंजू देवी काफी सदमें में है। बताते चलें कि नेपाल की तराई इलाकों में भारी बारिश के कारण इस समय डोरा नदी के जलस्तर में अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है़। जिसके कारण नदी का पानी काफी उफार मार रहा है़। बधार पानी से लबालब है़। इस संबंध में बेनीपट्टी के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर गौतम कुमार ने बताया कि दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजा गया है।