Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में माहौल बिगाड़ने की साजिश, मोहर्रम का झंडा जलाने की कोशिश; गांव में तनाव Bihar Crime News: बिहार के इस जिले में माहौल बिगाड़ने की साजिश, मोहर्रम का झंडा जलाने की कोशिश; गांव में तनाव Bihar News: रील के चक्कर में चली गई युवक की जान, पैर फिसला और गंडक नहर की तेज धारा में बह गया लड़का Bihar News: रील के चक्कर में चली गई युवक की जान, पैर फिसला और गंडक नहर की तेज धारा में बह गया लड़का Amarnath Yatra 2025: इस दिन से शुरू होने वाली है अमरनाथ यात्रा, टूर पर जा रहे हैं तो रखें इन बातों का ख्याल Bihar Co Transfer Posting: जून माह के अंतिम दिन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, पूरी लिस्ट देखें Bihar News: बिहार में ट्रक से टक्कर के बाद बीच सड़क पर पलटी तेज रफ्तार बस, डेढ़ दर्जन लोग घायल Bihar News: बिहार में ट्रक से टक्कर के बाद बीच सड़क पर पलटी तेज रफ्तार बस, डेढ़ दर्जन लोग घायल झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन की हालत गंभीर: रांची में हो रहा रुद्राभिषेक और हवन, मजार पर चादरपोशी कर मांगी जा रही दुआ bihar inter admission 2025: बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट में नामांकन की डेट बढ़ाई, अब छात्र-छात्राओं को इस दिन तक मिलेगा मौका
23-Feb-2021 07:33 PM
By PANKAJ KUMAR
GAYA: फतेहपुर में नाबालिक छात्रा के साथ छेड़खानी किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेजा जाएगा। एसएसपी आदित्य कुमार के निर्देश पर की गई कार्रवाई में 24 घंटे के भीतर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में छोटू कुमार, रोहित गोस्वामी और श्रवण कुमार शामिल है। वही 2 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
दरअसल दिसंबर 2019 में नालंदा जिले के राजगीर में हुई घटना को एक बार फिर से गया में दुहराने की कोशिश की गई। नाबालिक छात्रा से छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। जिसमें करीब आधा दर्जन युवक एक लड़की के साथ छेड़खानी करते नजर आ रहे हैं और छात्रा के बदन से कपड़े उतार रहे हैं। छात्रा को जलील करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह दावा किया गया रहा था कि वायरल यह वीडियो गया जिले का है। इस मामले में गया के एसएसपी आदित्य कुमार ने कार्रवाई की और 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
वायरल वीडियो के बारे में बताया गया था कि यह वीडियो 20 फरवरी का है। वायरल वीडियो गया जिले के फतेहपुर प्रखंड के एक गांव में बनाया गया था जहां पीड़िता किसी युवक के साथ गई थी। बताया जा रहा है कि वह उसका प्रेमी था। जब वह लड़के के साथ जा रही थी तो गांव के ही कुछ लड़कों ने दोनों को घेर लिया वे लोग लड़की के साथ काफी बदतमीजी करने लगे उसके बदन से कपड़ा (दुपट्टा) उतार कर उसका वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनाने के बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। गया पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य दो की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस दावा कर रही है कि अन्य फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।