1st Bihar Published by: SONU SHARMA Updated Apr 30, 2021, 4:07:28 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR : इस वक़्त एक बड़ी खबर मुजफ्फरपुर जिले से सामने आ रही है जहां एक साथ कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं. इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई वहीं कई अन्य लोग बुरी तरह घायल बताये जा रहे हैं. घटना मुज़फ़्फ़रपुर-दरभंगा NH57 के गायघाट थाना क्षेत्र के जारंग डीह चौक के पास घटी.
घटना मुजफ्फरपुर जिले की है जहां एक बार फिर तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला है. एक साथ ट्रक, स्कॉर्पियो और ऑटो की जबरदस्त टक्कर में जहां चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जहां सभी की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
इधर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद आनन-फानन में पहुंची गायघाट थाने की पुलिस मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने में जुटी हुई है. स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है.