Bihar News: बिहार के इन जिलों में इंडस्ट्रियल हब का निर्माण, रोजगार की आने वाली है बाढ़.. Bihar News: बिहार के इन जिलों में एयरपोर्ट का निर्माण, गया हवाई अड्डे को बनाया जाएगा इस मामले में खास.. ISM पटना में व्याख्यान का आयोजन: इसके माध्यम से युवाओं को मिला लैंगिक संवेदनशीलता का संदेश Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला...इस विभाग में 459 लिपिक की होगी बहाली..इन आंदोलनकारियों की पेंशन राशि में भारी वृद्धि अररिया में लूट की कोशिश नाकाम: एक्सीडेंट में घायल हुए दो बदमाश, ग्रामीणों ने हथियार के साथ पकड़ा Bihar Education News: 1st Bihar की खबर का बड़ा असर, भ्रष्टाचार में लिप्त A.E. की सेवा होगी समाप्त.. शिक्षा विभाग को भेजा गया प्रस्ताव, करप्शन की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी Patna News: पटना में स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, ड्रोन से होगी निगरानी Patna News: पटना में गंदगी फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, इस दिन से अभियान शुरू Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर क्यों तोड़ी जाती है दही हांडी? जानिए... इस परंपरा का इतिहास और महत्व Bihar News: बिहार में मिला इतने हजार करोड़ का खनिज, खजाने की ई-नीलामी की तैयारी में जुटी केंद्र सरकार
28-Nov-2024 03:34 PM
By First Bihar
DESK: मुंबई में एयर इंडिया की पायलट सृष्टि तुली की आत्महत्या मामले में नए खुलासे हुए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि सृष्टि अपने बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित की प्रताड़ना से परेशान थी। आदित्य अक्सर सृष्टि के साथ बुरा व्यवहार करता था, उसे सार्वजनिक रूप से अपमानित करता था और नॉनवेज खाने से भी रोकता था।
सृष्टि के चाचा विवेक कुमार तुली की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आदित्य को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत में कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आदित्य अक्सर सृष्टि को धमकाता था और उसका फोन नंबर ब्लॉक कर देता था।
क्या-क्या आरोप हैं आदित्य पर?
सार्वजनिक अपमान: आदित्य अक्सर सृष्टि को सार्वजनिक जगहों पर अपमानित करता था। एक बार उसने सृष्टि की बहन के सामने सृष्टि से गाली-गलौज की और कार से दूसरी गाड़ी को टक्कर मार दी।
नॉनवेज खाने से रोका: आदित्य सृष्टि को नॉनवेज खाने से मना करता था और उसे बाहर वेज खाना खिलाने ले जाता था।
फोन नंबर ब्लॉक किया: आदित्य अक्सर सृष्टि का फोन नंबर ब्लॉक कर देता था, जिससे वह परेशान हो जाती थी।
दबाव बनाना: आदित्य सृष्टि पर हमेशा अपने हिसाब से चलने का दबाव बनाता था।
सृष्टि के चाचा विवेक कुमार तुली ने बताया कि उनकी भतीजी सृष्टि आदित्य के साथ रिलेशन में काफी परेशान थी, लेकिन वह उसे छोड़ना नहीं चाहती थी। आदित्य की प्रताड़ना से तंग आकर ही सृष्टि ने आत्महत्या का कदम उठाया। सृष्टि तुली एअर इंडिया में पायलट थी। 25 नवंबर को सृष्टि का शव मुंबई में फ्लैट में मिला था। उसने डेटा केबल से फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।