1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 24, 2019, 1:26:58 PM
- फ़ोटो
DESK : कार्यस्थल में यौन उत्पीड़न के मामलों पर मोदी सरकार गंभीर हो गई है। केंद्र सरकार ने इस मामले को लेकर मंत्री समूह का पुनर्गठन किया है। केंद्र सरकार की तरफ से बनाए गए ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का जिम्मा संभाल रही स्मृति ईरानी और मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल शामिल हैं। कार्यस्थल में यौन उत्पीड़न के मामलों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने 18 जुलाई को ही इस मंत्री समूह का पुनर्गठन कर दिया है।