BIHAR: 15 सितंबर को अमृत भारत का परिचालन, जोगबनी और सहरसा से यहां तक चलेगी ट्रेन, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी शिवहर में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया FIR अररिया में 4 दिनों से बिजली गायब: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा सहरसा में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ ब्रह्मपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन: BJP सहित सहयोगी दलों के नेताओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, अब तक 2700 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन
22-Apr-2022 05:53 PM
By BADAL ROHAN
PATNA: पटना की सड़कों या गलियों में यदि आप चल रहे हैं वो भी मोबाइल पर बात करते हुए तो हो जाईए सावधान कही आप भी इस हादसे का शिकार ना हो जाए जिसका शिकार पटना सिटी की यह महिला हुईं है। पटना सिटी के वार्ड संख्या 56 की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल NMCH से लेकर मलिया महादेव जल्ला रोड में नमामि गंगे का काम चल रहा है। जहां ओवरब्रिज के पास बीच सड़क पर ही मेनहोल का ढक्कन खुला हुआ था। जिसमें महिला गिर गयी थी। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह तस्वीर कैद हो गयी। दरअसल महिला फोन पर बात करते हुए चल रही उसे नहीं पता था कि आगे खतरा है। जैसे ही वह आगे बढ़ी सीधे चेम्बर के मेनहोल में चली गयी। तभी मौके पर मौजूद लोगों की मदद से महिला को नाले के मेनहोल से बाहर निकाला गया।
18 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला सड़क पर बने मेनहोल में अचानक गिर गई। महिला बाजार से घर लौट रही थी। मोबाइल पर बात करने में इतनी व्यस्त थी की आगे गढ्ढा है उस पर नजर ही नहीं पड़ी। मेनहोल पूरी तरह से खुला हुआ था। वहां से पहले ई-रिक्शा गुजरती है उसके पीछे-पीछे महिला मोबाइल पर बात करते हुए आगे बढ़ती है तभी जैसे ही हवा हवाई आगे बढ़ा महिला सीधे उस मेनहोल में जा गिरी। महिला के गिरते ही मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला।
महिला काफी देर तक इस घटना से सदमें में रही। उसे पास के एक अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया गया। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है। इस घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यदि यही घटना रात में हुई होती तो महिला को बचाने तक कोई नहीं आता क्योंकि रात में इस रास्ते से लोगों का आवागमन कम दिखता है। राजधानी पटना की यह तस्वीरें कई सवाल खड़ा कर रही है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज को वायरल होने के बाद पटना नगर निगम के पदाधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे जिसके बाद ओपेन मेनहोल को ढका गया। मेनहोल के ढक जान के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।