Hindi News / news / तमंचे वाले विधायक जी की जान को खतरा, पुलिस से मांगी सुरक्षा

तमंचे वाले विधायक जी की जान को खतरा, पुलिस से मांगी सुरक्षा

1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 11, 2019, 1:22:41 PM

तमंचे वाले विधायक जी की जान को खतरा, पुलिस से मांगी सुरक्षा

- फ़ोटो

DESK : तमंचे पर डिस्को डांस कर रहे उत्तराखंड के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की जान पर बन आई है. बीजेपी से निष्कासित विधायक प्रणव सिंह चैंपियन का 4-4 हथियारों के साथ डांस वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसके बाद अब विधायक जी ने नया पैंतरा लिया है। उत्तराखंड के विधायक प्रणव सिंह चैंपियन में देहरादून कोतवाली में 6 लोगों के खिलाफ कंप्लेन दर्ज कराई है। विधायक जी का आरोप है कि इन लोगों ने उनके फेसबुक अकाउंट पेज पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए धमकियां दीं। तमंचे वाले विधायक ने अपनी जान पर खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है, साथ ही साथ यह सफाई भी दी है कि उनके वीडियो के साथ छेड़छाड़ करके सोशल मीडिया पर उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।