वैशाली में कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़खानी, केस वापस लेने का दबाव, पूरे परिवार को जान से मारने की दी धमकी पुल निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से 10 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, बकरी चराने के दौरान हादसा BIHAR: निषाद आरक्षण पर राजनीति तेज, VIP ने BJP पर जनता को बरगलाने का लगाया आरोप मुजफ्फरपुर में बेपटरी हुई मालगाड़ी, बाल-बाल बचा रेल कर्मी, ट्रेनों का परिचालन बाधित Bihar News: नहाने के दौरान डूबने से दो लड़कियों की मौत, दादा को खाना पहुंचाने गई थीं दोनों बच्चियां आरा में 22 जून को 'संत सम्मेलन' का आयोजन, जन जागरण सेवा कल्याण संस्थान का कार्यक्रम JDU विधायक के भांजे की हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, प्रॉपर्टी के लिए छोटे भाई ने घटना को दिया था अंजाम Bihar News: काली कमाई से अकूत संपत्ति बनाने वाले अपराधियों की खैर नहीं, इस नए कानून को हथियार बनाएगी बिहार पुलिस Bihar News: काली कमाई से अकूत संपत्ति बनाने वाले अपराधियों की खैर नहीं, इस नए कानून को हथियार बनाएगी बिहार पुलिस IOCL में प्रबंधन की तानाशाही के खिलाफ आमरण अनशन, पूर्वी क्षेत्र के सभी लोकेशनों पर विरोध प्रदर्शन जारी
23-Mar-2024 02:50 PM
By First Bihar
DESK: अंग लगा दे रे..मोहे रंग लगा दे रे..मैं तो तेरी जोगनिया तू जोग लगा दे रे.. इस गाने पर अश्लील डांस कर दिल्ली मेट्रो में दो लड़कियों ने अपने अंदाज में होली खेली। सोशल मीडिया पर लड़कियों का वीडियो वायरल होते ही लोग भड़क गये। सोशल मीडिए एक्स पर तरह-तरह के कमेन्ट्स कर रहे हैं। मेट्रो रेल का यह कोई पहला वीडियो नहीं है। इससे पहले भी लड़कियों का अश्लील रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
दिल्ली मेट्रो रील्स बनाने का अड्डा बन चुका है। यहां आए दिन लड़के और लड़कियां रील्स बनाते नजर आते हैं। रील्स की आड़ में ये लोग अश्लील हरकतें करते हैं खासतौर पर लड़कियां अपनी आदतों से बाज नहीं आ रही है। जबकि रील्स बनाने वालों को यह सोचना चाहिए कि मेट्रो सार्वजनिक स्थल है और यहां यात्रियों की भीड़ रहती है। जिसमें महिला, बच्चे, युवा, बुजुर्ग सभी सफर करते हैं। इसके बावजूद लड़कियां इस तरह की अश्लील वीडियो मेट्रो में बनाती है। इन लड़कियों ने होली जैसे रंगो के त्योहार को भी नहीं छोड़ा।
मेट्रो के अंदर जमीन पर लेटकर दो लड़कियां होली पर रील्स बनाने लगी। फिल्मी गाने पर अभद्र हरकत करने लगी। एक लड़की सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई थी जबकि दूसरी लड़की सफेद रंग की सूट पहनी हुई थी। एक रुमाल के ऊपर अबीर रख दोनों एक दूसरे को गुलाल लगाने लगे। इस दौरान जो रील्स बनाया गया उसके बैकग्राउंड में दीपिका पादुकोण और रणबीर सिंह की फिल्म 'रामलीला' का गाना लगाया गया। वीडियो में अंग लगा दे रे, मोहे रंग लगा दे रे, मैं तो तेरी जोगनिया, तू जोग लगा दे रे, प्रेम का रोग लगा दे रे' को बज रहा है।
इस गाने पर दोनों अश्लील हरकत कर करती रही। यह वीडियो मेट्रो के अंदर का है इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है। लेकिन इस वीडियो ने सबको शर्मसार कर दिया है। यदि कोई पूरे परिवार के साथ मेट्रो में यात्रा करे और इस तरह की अश्लील हरकतें लड़कियां करें तो सवाल उठना लाजिमी है अब लोग इस वायरल वीडियो पर सवाल उठा रहे हैं।