ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: सहरसा में पुलिस की टीम हमला, थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मी घायल BIHAR: नहाने के दौरान पोखर में डूबने से दो बच्चों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Crime News: चप्पल खोलकर मंदिर में घुसा चोर, हाथ जोड़कर माता से मांगी माफी; फिर उड़ा ले गया किमती सामान Life Style: अधिक देर तक बैठकर काम करने से दिमाग में हो सकती है सिकुड़न? जानिए...सही जवाब पटना जिले में NH-139 किनारे बालू स्टॉक से सड़क हादसे, वकील की शिकायत पर SDPO ने थानाध्यक्षों को जांच कर एक्शन लेने को कहा Summer Special Trains: इस रूट पर रेलवे चलाने जा रहा समर स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से बिहार आना हो जाएगा आसान Summer Special Trains: इस रूट पर रेलवे चलाने जा रहा समर स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली से बिहार आना हो जाएगा आसान Vat Savitri Vrat 2025: इस दिन मनाया जाएगा वट सावित्री व्रत, महिलाओं के लिए क्यों है खास? Bihar News: मंत्री संजय सरावगी ने मुंगेर में की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश Bihar News: मंत्री संजय सरावगी ने मुंगेर में की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

मेडिकल साइंस की मदद से एक लड़की ने बदल ली अपनी पहचान, बचपन से उसे लड़कों की तरह रहना पसंद था, गुड़िया अब बन गयी रुद्राक्ष

मेडिकल साइंस की मदद से एक लड़की ने बदल ली अपनी पहचान, बचपन से उसे लड़कों की तरह रहना पसंद था, गुड़िया अब बन गयी रुद्राक्ष

07-Mar-2022 04:43 PM

By

CHAPRA: छपरा की एक छात्रा मेडिकल साइंस की मदद से लड़की से लड़का बन गयी है। जेंडर चेंज होने के बाद उसने अपना नाम भी बदल लिया है। पहले उसे गुड़िया के नाम से लोग पुकारते थे लेकिन अब उसने अपना नाम गुड़िया की जगह रुद्राक्ष कर लिया है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि उसने ऐसा कदम उठाया तो आइए जानते हैं... 


मामला छपरा जिले के मढौरा स्थित ठाकुरबाड़ी टोले की है जहां गुड़िया कुमारी ने अपना जेंडर बदलवा लिया है। गुड़िया का जन्म बहुआरा पट्टी में हुआ था। बचपन से ही उसके शौक लड़कों जैसे थे। उसे लड़कों के साथ पढ़ने जाना, लड़कों जैसा हेयर स्टाइल रखना, उनके साथ खेलना, लड़कों के जैसा ही कपड़े पहनना पसंद था। वह लड़की नाम से नफरत करती थी। यदि परिवार के लोग उसे बेटे कहकर बुलाते थे तो उसकी खुशी दोगुनी हो जाती थी। उसे भी अच्छा लगता था कि कोई उसे बेटा कहकर पुकारे। 


गांव के ही स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की। वह पढ़ने में काफी तेज थी। 12वीं के बाद होम साइंस विषय से उसने ग्रेजुएशन छपरा से किया। ग्रेजुएशन के बाद बीफार्मा में एडमिशन लिया। इधर घरवाले उसकी शादी की बात करने लगे। लड़के वालों का फोटो भी आना शुरू हो गया। लेकिन गुड़िया शादी करना नहीं चाहती थी। वह यह बात परिवार वालों को कहने से डरती थी। एक दिन जब उसकी शादी लगभग फाइनल हो गयी तब उसने अपने पापा से बातचीत की और शादी से मना करते हुए सारी बातें बतायी। जिसे सुनकर पिता भी हैरान रह गये। 


गुड़िया ने परिवार वालों की माने तो वह बचपन से ही लड़का बनना चाहती थी। उसकी इस बात को सुनकर परिवार वाले भी हैरान थे। लेकिन गुड़िया की जिद के आगे उन्हें झुकना पड़ गया। दिल्ली में एक साल तक चले इलाज के बाद दिसंबर में ऑपरेशन के जरिए गुड़िया का जेंडर बदला गया। अब वह गुड़िया से रुद्राक्ष बन गई है। शादी की चर्चा से पहले वह परेशान रहती थी लेकिन अब उसका कहना है कि वो चाहे तो लड़कों की तरह शादी कर सकती है। गुड़िया ने बचपन में ही लड़का बनने का फैसला ले लिया था। 


वही डॉक्टरों का कहना है कि इस सर्जरी को सेक्स रिअसाइमेंट सर्जरी कहा जाता है। भारत में इस तरह के कई उदाहरण हैं। जब कोई लड़की अपना जेंडर चेंज करवाकर लड़का बन गया हो या कोई लड़का अपना जेंडर चेंज करवाकर लड़की बन गया हो। इस सर्जरी के बाद गुड़िया पूरी तरह से लड़का बन गई है वो किसी लड़की से शादी भी कर सकती है। मगर उसके लिए पिता बनना संभव नहीं होगा। 27 दिसंबर 2021 को दिल्ली में ऑपरेशन दिल्ली हुआ जिसमें कुल 8 घंटे का समय लगा था और तकरीबन एक सप्ताह के बाद से वह गुड़िया से  रुद्राक्ष बन गयी।