Hindi News / bihar / purnea-news / टेम्पू में बैठकर घूस मांगने वाली दारोगा सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद...

टेम्पू में बैठकर घूस मांगने वाली दारोगा सस्पेंड, वीडियो वायरल होने के बाद पटना ट्रैफिक SP ने की कार्रवाई

पटना में ऑटो चालक से 500 रुपये घूस मांगने का वीडियो वायरल होने के बाद महिला दारोगा प्रिया कुमारी को सस्पेंड कर दिया गया है। ट्रैफिक एसपी ने मामले में विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Apr 28, 2026, 5:36:02 PM

बिहार न्यूज

पटना के जीपीओ गोलंबर का वीडियो हुआ था वायरल - फ़ोटो सोशल मीडिया

PATNA: पिछले दिनों पटना के जीपीओ गोलंबर के पास ट्रैफिक पोस्ट पर तैनात महिला दारोगा प्रिया कुमारी का टेम्पू में बैठकर घूस मांगने का  वीडियो वायरल हुआ था। मामला सामने आने के बाद ट्रैफिक एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।


वीडियो में यह देखा गया कि ऑटो में बैठकर प्रिया कुमारी टेम्पू चालक से पैसे मांग रही थी, जबकि उसे चालान काटना चाहिए था। वह ड्राइवर से इशारों में 500 रुपये मांगते नजर आई। इससे पुलिस कर्मियों की छवि धूमिल हुई है, जिसे देखते हुए ट्रैफिक एसपी ने एक्शन लिया और महिला दारोगा को सस्पेंड कर दिया। साथ ही प्रिया से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उस पर अब विभागीय कार्रवाही भी साथ चलेगी। 


बिहार में आए दिन घूसखोरों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। इसके बावजूद लोग अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला एक महिला दारोगा से जुड़ा हुआ पिछले दिनों सामने आया था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो को देखकर हर कोई हैरान था। जिसमें महिला दारोगा स्कूटी किनारे लगाकर ऑटो में बैठी हुई दिखी और चालक से 500 रुपये की मांग करती दिखी थी।  


वीडियो देखकर पता चलता है कि ऑटो चालक फोन पर किसी से ऑनलाइन पेमेंट करने को कह रहा है, इसी बीच वो महिला दारोगा से कहता है कि मैडम 100 कम ले लीजिए 400 ऑनलाइन पेमेंट करवा देता हूं। लेकिन मैडम कहती है कि एक पैसा कम नहीं लेंगे। सोशल मीडिया पर डबल स्टार महिला पुलिस कर्मी का वीडियो किसी ने वायरल कर दिया।


वायरल वीडियो में महिला दारोगा ऑटो ड्राइवर से 500 रुपये की मांग करती है। वीडियो में आ रही आवाज को सुनने से यह मालूम होता है कि ऑटो चालक किसी व्यक्ति को फोन पर कह रहा है कि मैडम ऑनलाइन पैसा लेने के लिए तैयार है। मेरे पास कैश नहीं है। इसलिए ऑन लाइन पेमेंट कर दें। इस दौरान वह महिला दारोगा से 100 रुपये छोड़ने की बात करता है लेकिन वो 500 से कम लेने को तैयार नहीं हुई। 


वीडियो सामने आने के बाद लोग इसकी सत्यता की जांच कर दोषी महिला दारोगा पर कार्रवाई की मांग लगातार कर रहे थे। मामला संज्ञान में आते ही पटना ट्रैफिक एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला दारोगा प्रिया कुमार को सस्पेंड कर स्पष्टिकरण देने की मांग की है। पटना ट्रैफिक एसपी की इस कार्रवाई से पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।