ब्रेकिंग न्यूज़

Parenting Tips: क्या आपकी ये गलतियां कर रही हैं बच्चे की परवरिश खराब? जानिए... जरूरी बातें Bihar News: DM के आदेश के बाद सदमें में सैकड़ों कोचिंग संचालक, लाख₹ जुर्माना भी लगेगा और ताला भी लटकेगा Bihar Weather: 15 जिलों में आज बारिश का कहर, मौसम विभाग ने किया अलर्ट सीवान में मनचलों ने छेड़खानी के दौरान दो लड़कियों पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर गया में सिंदूर महायज्ञ ने रचा इतिहास: अब तक 8 करोड़ आहुतियाँ, विकास और सनातन पर जोर आरा में संत सम्मेलन का भव्य आयोजन, अजय सिंह ने धर्म-संस्कृति पर दिया जागरूकता का संदेश नीतीश की योजनाओं का क्रेडिट ले रहे तेजस्वी यादव, बोले मंगल पांडेय..लालू परिवार ने किसी का भला नहीं किया 26 जून के छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ रवाना, रथयात्रा से गांव-गांव तक जागरूकता अभियान की शुरुआत नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 बम की धमकी से मचा हड़कंप: यूके से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

मैरिज एनिवर्सरी मानने गए थे ससुराल, बंद घर से 50 लाख के गहने और नगद ले गए चोर

मैरिज एनिवर्सरी मानने गए थे ससुराल, बंद घर से 50 लाख के गहने और नगद ले गए चोर

21-Jun-2024 09:50 AM

By First Bihar

NALNDA : बिहार के नालंदा में चोरों का आतंक देखने को मिला। चोरों ने बंद पड़े घर से लाखों रुपए के गहने और नगद की चोरी की है। यह घटना की जानकारी तब हुई जब पीड़ित परिवार घर वापस लौटे, जिसके बाद सभी ने देखा कि घर पर सभी कुछ बिखरा पड़ा है।


 बिहार थाना क्षेत्र महलपर बिचली गली निवासी अर्जुन कुमार सिंहा के पुत्र सूर्यकांत सिंह रविवार को गया अपने ससुराल में ससुर की शादी की सालगिरह मनाने पूरे परिवार के साथ गए थे।


बताया जाता है कि, घर पर कोई नहीं था, चोरों ने इसी बात का पूरा फायदा उठाया और बड़ी घटना को अंजाम दिया। जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो घर का नजारा देखकर हैरान रह गए। उसके बाद उन्होंने बाकी जगह की तलाशी ली तो देखा कि घर का मेन गोट का ताला टूटा हुआ था और अलमारी का ताला भी तोड़ा गया था। अलमारी में रखे 70 हजार नगद और 50 लाख रुपये के गहने गायब हैं जबकि बाकी सभी सामान सुरक्षित है।



घर पर कोई नहीं था, चोरों ने इसी बात का पूरा फायदा उठाया और बड़ी घटना को अंजाम दिया। जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो घर का नजारा देखकर हैरान रह गए। उसके बाद उन्होंने बाकी जगह की तलाशी ली तो देखा कि घर का मेन गोट का ताला टूटा हुआ था और अलमारी का ताला भी तोड़ा गया था। अलमारी में रखे 70 हजार नगद और 50 लाख रुपये के गहने गायब हैं जबकि बाकी सभी सामान सुरक्षित है।



वहीं पीड़ित सूर्यकांत सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है। उन्होंने कहा कि वो उनके "परिवार के साथ अपने ससुराल गए थे, उसी दौरान घर से 70 हजार नगद और 50 लाख रुपये के गहने की चोरी की गई है।" सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।


वहीं, घटना के संबंध में नगर थानाध्यक्ष राम शंकर सिंह ने बताया कि चोरी की घटना हुई है. आवेदन प्राप्त होने पर जांच की जाएगी।