Bihar News: घर के नीचे खड़ी स्कॉर्पियो में अचानक लगी आग, बुरी तरह झुलसे बिहार के यह बड़े अधिकारी BIHAR NEWS : सहरसा में स्कॉर्पियो में भीषण आग, जिला पशुपालन पदाधिकारी बुरी तरह झुलसे Bihar News: बिहार के 25 हजार मध्य विद्यालय बनेंगे डिजिटल, खर्च होंगे ₹2,621 करोड़ Police Transfer Posting: बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला, 155 दारोगा का हुआ ट्रांसफर Police Transfer Posting: बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का तबादला, 155 दारोगा का हुआ ट्रांसफर Bihar News: करनी का फल...पथ निर्माण विभाग ने इस कंपनी को 10 सालो के लिए किया ब्लैकलिस्टेड, वजह जानें.... RRB NTPC 2025 : NTPC आंसर-की कब होगी जारी? जानें रिजल्ट पर क्या है अपडेट, बोर्ड ने दी पूरी जानकारी Bihar Crime News: कार सवार नागा साधुओं ने CSP संचालक से की लूटपाट, पुलिस ने खदेड़कर दबोचा Bihar Crime News: कार सवार नागा साधुओं ने CSP संचालक से की लूटपाट, पुलिस ने खदेड़कर दबोचा UPI RULE : आज से बदल गए UPI के नियम, अब इतने रुपए तक कर सकेंगे पेमेंट; ज्वैलरी खरीदने की भी बढ़ी लिमिट
22-Jan-2024 02:11 PM
By First Bihar
DESK : अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूरा हो गया है और इसके साथ ही लोगों का सदियों पुराना इंतजार भी खत्म हो गया है। रामलला गर्भगृह में विराजमान हो गए हैं। सोने तथा फूलों से सजी 51 इंच की रामलला की मूर्ति की पहली तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में रामलला के सिर पर स्वर्णमुकुट है और गले में हीरे- मोतियों का हार है। इसके अलावा कानों में कुंडल सुशोभित हैं। हाथ में स्वर्ण धनुष-बाण हैं, रामलला पीली धोती पहने हुए नजर आ रहे है। वहीं , इस कार्यक्रम में बाद यूपी के सीएम ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि - सनातनी का हरेक सपना पूरा होगा।
सीएम योगी ने कहा कि - रामलला 500 साल बाद अपने मंदिर विराजे हैं। ऐसा लग रहा है मानों हम त्रेता युग में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए बहुसंख्यक समाज ने संघर्ष किया और लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि आज हर घर में राम का नाम लिया जा रहा है। राम का जीवन हमें संयम सिखाता है और भारतीय समाज ने भी संयम का परिचय दिया। सीएम ने कहा कि अयोध्या धाम का भी विकास हो रहा है। एक जमाने में यह सपना था कि अयोध्या में हवाईअड्डा हो जो आज साकार हो रहा है। अयोध्या अब सांस्कृतिक राजधानी बन गई है। पूरी दुनिया इसके वैभव को निहार रही है। साथ ही कहा कि प्राण प्रतिष्ठा राष्ट्रीय गौरव का ऐतिहासिक अवसर है। राम जन्मभूमि मंदिर की स्थापना भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का आध्यात्मिक अनुष्ठान हैvयह एक राष्ट्र मंदिर है।
इसके आगे योगी आदित्यनाथ ने कहा कि -प्रभु राम लला के भव्य, दिव्य और नव्य धाम में विराजने की आप सभी को कोटि-कोटि बधाई। मन भावुक है। निश्चित रूप से आप सब भी ऐसा महसूस कर रहे होंगे। आज इस ऐतिहासिक अवसर पर भारत का हर नगर, हर ग्राम अयोध्या धाम है। हर मन में राम नाम है। हर आंख हर्ष और संतोष के आंसू से भीगी है। हर जुबान राम नाम जप रही है। रोम-रोम में राम रमे हैं.ऐसा लगता है कि हम त्रेतायुग में आ गए हैं।