BIHAR POLICE : पटना जिले में इस जगह STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जमकर चली गोलियां;इलाके में हडकंप K.K Pathak : IAS केके पाठक का बढ़ा कद, बिहार से जाते ही केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के साथ करेंगे यह काम Mohan bhagwat meet modi: दिल्ली में अचानक क्यों PM मोदी से मिलने सरसंघचालक मोहन भागवत, पढ़िए यह खबर BIHAR TEACHER NEWS : नेतागिरी करने वाले गुरु जी पर होगा बड़ा एक्शन, ACS एस सिद्धार्थ ने DEO को लिखा लेटर kamala persad bissessar : बिहार की बेटी ने विदेश में बढ़ाया देश और राज्य का मान, अब एक बार फिर बनने जा रहे प्रधानमंत्री; जानिए क्या है नाम IAS Sanjeev Hans: जेल में बंद IAS संजीव हंस को लेकर एक और बड़ा खुलासा, रामविलास पासवान के PS रहते किया था यह बड़ा कांड Bihar Weather:भीषण गर्मी में ठंड का एहसास! जानिए बिहार में कबतक रहेगा ऐसा मौसम Milk Price Hike: आम आदमी को बड़ा झटका, इस दिन से बढ़ा दिए गए दूध के दाम, अब इतना हुआ भाव मौसी की बेटी से एकतरफा प्यार करने वाले सनकी ने बीच सड़क पर मचाया तांडव, विरोध करने पर चलाई बहन के ऊपर गोली हाजीपुर में बोले विजय सिन्हा..जिस दिन तेजस्वी अपने पिता लालू की राह को छोड़ देगा, उसी दिन देश से आतंकवाद का सफाया हो जाएगा
18-Dec-2023 06:42 PM
By RANJAN
KAIMUR: कैमूर जिले के मोहनिया अनुमंडल के डीएसपी फ़ैज़ अहमद खान को पुलिस हेडक्वार्टर ने सस्पेंड कर दिया है। इनके ऊपर अधीनस्थ महिला दारोगा का यौन शोषण करने का आरोप लगा था। जिस मामले की जांच की मांग पीड़ित महिला दारोगा ने कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा से की थी। मोहनिया डीएसपी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद महिला डिप्टी कलक्टर और महिला थाना प्रभारी सहित तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराया तो जांच में मामला सही पाया गया।
जिसके बाद कैमूर एसपी ने जांच रिपोर्ट शाहाबाद रेंज के डीआईजी नवीन चंद्र झा को भेजी। नवीन चंद्र झा द्वारा मोहनिया डीएसपी फैज अहमद खान को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई करने और मोहनिया से तबादला करने की अनुशंसा की थी।इसके बाद सरकार ने एक्शन लेते हुए इन्हें आज सस्पेंड कर दिया है। कैमूर जिले में उच्च पदाधिकारी का यौन उत्पीड़न का यह कोई पहले नया मामला नहीं है। बल्कि इसके पहले भी कैमूर के एसपी रह चुके पुष्कर आनंद पर तत्कालीन भभुआ डीएसपी निर्मला कुमारी द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। कैमूर पुलिस अधिकारियों के यौन उत्पीड़न को लेकर लगातार सुर्खियों में रहा है।
दरअसल मोहनिया के डीएसपी फैज अहमद खान द्वारा उनके अधीनस्थ एक महिला सब इंस्पेक्टर के साथ फोन पर अश्लील चैट करने ,उसे लगातार परेशान करने ,उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने सहित उसे प्रताड़ीत करने की शिकायत की गई थी। जांच टीम ने जांच के दौरान पाया था की महिला सब इंस्पेक्टर द्वारा जो भी आरोप डीएसपी के ऊपर लगाया जा रहा है वह सब सही पाया गया। इसके बाद आज मुख्यालय ने उन्हें निलंबित करने उनका मुख्यालय पुलिस महानिरीक्षक केंद्रीय क्षेत्र पटना कर दिया गया है।