कटिहार सदर अस्पताल में सांप के काटने से महिला की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप कायमनगर में महिला चौपाल: सोनाली सिंह ने सुनीं महिलाओं की समस्याएं, दी माई-बहिन मान योजना की जानकारी सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा
21-Oct-2023 05:37 PM
By First Bihar
PATNA: शारदीय नवरात्र का आज सातवां दिन हैं। मां दुर्गा का पट खुलते ही महासप्तमी के मौके पर पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। BJP के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने पटना के ठाकुरबाड़ी, मनोहर मंदिर चितकोहरा, तेजप्रताप नगर, जनता रोड, बाघमुख मंदिर, यारपुर पुल, गोलघर देवी स्थान, लोदीपुर देवी स्थान, गोलघर तिनमुहानी, बांसघाट काली मंदिर, दुजरा पहलवान घाट, राम जानकी मंदिर मैनपुरा, नवयुवक संघ इन्द्रपुरी सब्जी मंडी, युवा शक्ति स्टार क्लब, खाजपुरा शिव मंदिर के पूजा पंडालों का भ्रमण कर माता रानी से आशीर्वाद लिया।
ऋतुराज सिन्हा ने देश और प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना माता रानी से की। इस दौरान जगह-जगह पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने माला, गुलदस्ता और माता रानी की चुंदरी से उनका स्वागत किया। ऋतुराज सिन्हा ने सभी कार्यकर्ताओं से उनके परिवार का कुशलक्षेम जाना और बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद लिया। ऋतुराज सिन्हा के साथ रणवीर ,अभिषेक बिन्नी, शैलेन्द्र नारायण सोनी, राजेश मुखिया के साथ भाजपा के पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष एवं कई वार्ड पार्षदों ने भी माता रानी का आशीर्वाद लिया।