IPL 2025: 10 करोड़ 75 लाख में खरीदे गए ‘टी नटराजन’ को क्यों मौका नहीं दे दिल्ली की टीम? केविन पीटरसन ने कर दिया खुलासा Bihar Education News: शिक्षा विभाग के अफसर ने कम उम्र की महिला शिक्षक को गलत मंशा से किया प्रताड़ित ! DM ने बिठाई जांच... ARWAL: प्रशांत किशोर ने सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का किया ऐलान, कहा..काबिल लोगों को ही देंगे टिकट Sanjeev Mukhiya: संजीव मुखिया की रिमांड अवधि बढ़ी, EOU के सामने अभी कई राज खोलेगा NEET पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड Sanjeev Mukhiya: संजीव मुखिया की रिमांड अवधि बढ़ी, EOU के सामने अभी कई राज खोलेगा NEET पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड पाकिस्तानियों को चुन-चुन कर बाहर निकालने वाला पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश, सीएम योगी कर रहे लगातार मॉनीटरिंग Bihar News: संजय जायसवाल को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत, लोअर कोर्ट की कार्यवाही पर रोक; जानिए.. पूरा मामला Bihar News: संजय जायसवाल को पटना हाई कोर्ट से बड़ी राहत, लोअर कोर्ट की कार्यवाही पर रोक; जानिए.. पूरा मामला Road Accident: सड़क दुर्घटना में छात्रा की मौत के बाद हंगामा, थाने के ड्राइवर का भी फूटा सिर, कई गिरफ्तार Pahalgam Terror Attack: FIR के बाद नेहा सिंह राठौर ने फिर उगला जहर, प्रधानमंत्री मोदी को दे दी सीधी चुनौती
22-Nov-2024 04:18 PM
By First Bihar
DESK: महाराष्ट्र के सांगली में उर्वरक फैक्ट्री में गैस रिसाव के कारण तीन की मौत हो गयी है। घटना कडेगांव तालुका के शालगांव स्थित MIDC की है जहां गुरुवार की देर रात एक उर्वरक फैक्ट्री में रिएक्टर में विस्फोट के बाद गैस का रिसाव हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट
21 नवम्बर की देर रात सांगली जिले के MIDC में स्थित म्यांमार केमिकल कंपनी में रिएक्टर में विस्फोट हुआ। ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री से गैस का रिसाव हुआ। रिसाव वाली गैस एमआईडीसी और आसपास के इलाकों में फैल गई। इस गैस से कंपनी के चार कर्मचारी और आसपास के इलाकों के कई लोग प्रभावित हुए।
10 लोगों की हालत गंभीर
प्रभावित लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और उल्टी जैसी समस्याएं हुईं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री से अमोनिया गैस रिसाव हुआ है।
पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र को सील कर दिया। विशेषज्ञों की एक टीम को गैस के रिसाव को रोकने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भेजा गया।
स्थानीय लोगों में दहशत
इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों को अपने घरों से निकलने को कहा गया है। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है वही कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।