ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: खगड़िया में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग से लाखों का नुकसान UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025: यूपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए.. कौन हैं स्टेट टॉपर्स UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025: यूपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए.. कौन हैं स्टेट टॉपर्स Bihar Land Survey: भूमि सर्वे के बीच नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 'बदलैन' वाली जमीन का क्या होगा, जानें... Bihar Crime News: बाइक के लिए महिला को दे दी सजा-ए-मौत, शव को जलाने जा रहे थे, तभी ग्रामीण ने खोल दी पोल Electric vehicle battery danger: इलेक्ट्रिक वाहन EV खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर... वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला..कई विभागों में 1000+ नए पदों की मंजूरी, युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला....इन एजेंडों पर लगी मुहर,जानें.... Bihar Police: बिहार पुलिस की दबंगई, दुकानदार को दी धमकी, मामला CCTV में कैद Neet Paper Leak Case: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अरेस्ट, पटना से STF ने दबोचा, 3 लाख का था इनाम

महाकाल के गर्भगृह में लगी आग, पुजारी समेत 14 लोग झुलसे; भस्म आरती के दौरान हुआ हादसा

महाकाल के गर्भगृह में लगी आग, पुजारी समेत 14 लोग झुलसे; भस्म आरती के दौरान हुआ हादसा

25-Mar-2024 09:07 AM

By First Bihar

DESK : मध्य प्रदेश के महाकाल मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई। इस हादसे में पांच पुजारी और चार श्रृद्धालु झुलस गए हैं। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह 5.49 बजे भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई। इसमें पुजारी समेत 14 लोग झुलस गए। घायलों में 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें इंदौर रेफर किया गया है। बाकी उज्जैन के जिला अस्पताल में भर्ती हैं।


उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि सुबह भस्म आरती के दौरान जब पूजा चल रही थी, उस वक्त आग लगने का मामला सामने आया है।इसमें 14 लोग आग से झुलसे हैं।घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया और इलाज चल रहा है। प्रारंभिक तौर पर किन पदार्थों की वजह से ये आग भड़की है, इसकी जांच की जाएगी।


जानकारी के अनुसार, महाकाल मंदिर में पुजारी कपूर से आरती कर रहे थे। इसी दौरान ये आग लगी। इस आग की चपेट में आने से मंदिर में मौजूद छह दर्शनार्थी भी झुलस गए हैं। घटना के वक्त महाकाल मंदिर में होली का जश्न चल रहा था। घटना के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कलेक्टर नीरज सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा भी अस्पताल पहुंच गए हैं। कुल 13 लोग आग की चपेट में आए हैं। फिलहाल सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।