शराबबंदी वाले बिहार में शराब की बड़ी खेप बरामद, शराब तस्कर महेश राय गिरफ्तार वैशाली से बड़ी खबर: दलान से घर लौट रहे बुजुर्ग को मारी गोली SAHARSA: ई-रिक्शा को ट्रक ने मारी टक्कर, पलटने से महिला की मौत; शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी मृतका ARRAH: कोइलवर में डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए अनोखी पहल, उद्योगपति अजय सिंह और देवनारायण ब्रह्मचारी जी महाराज रहे मौजूद जब नीतीश के गांव में जाने की नहीं मिली इजाजत, तब बिहारशरीफ में गरजे प्रशांत किशोर, कहा..आज भ्रष्टाचार की कलई खुल जाती Ara News: बीरमपुर क्रिकेट टूर्नामेंट (सीजन 7) का भव्य समापन, बीजेपी नेता अजय सिंह ने विजेता टीम को किया सम्मानित Ara News: बीरमपुर क्रिकेट टूर्नामेंट (सीजन 7) का भव्य समापन, बीजेपी नेता अजय सिंह ने विजेता टीम को किया सम्मानित BIHAR: कार साइड लगाने को लेकर बारात में बवाल, दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट-फायरिंग Life Style: पिंक सॉल्ट सफेद नमक से कैसे है अलग, शरीर के लिए कौन है अधिक फायदेमंद? Bihar School News: कैसे पढ़-लिखकर होशियार बनेंगे बिहार के बच्चे? हेडमास्टर ने नदी में फेंक दी किताबें
31-May-2022 12:04 PM
By
BAGAHA: खबर बगहा से आ रही है, जहां मगरमच्छ के हमले से एक किसान घायल हो गया है। यह घटना सोमवार की रात की है। यह घटना तब हुई जब किसान रात के 9 बजे अपने खेत से वापस लौट रहा था। इसी दौरान जब किसान हरहा नदी पार कर रहा था तभी अचानक एक मगरमच्छ ने किसान पर हमला कर दिया।
10 फीट लंबा था मगरमच्छ
किसान की पहचान जमुनापुर गांव के रहने वाले 50 वर्षीय परमा मुसहर है। घायल किसान ने बताया कि जैसे ही नदी के बीच में पहुंचा तो अचानक पैर में काटने का अहसास हुआ जिससे वह घबरा गया। जब देखा तो सामने 10 फीट लंबा मगरमच्छ था। ये देखकर परमा के होस उड़ गए। जान बचने के लिए गांव के आसपास के लोगो को आवाज भी लगी, लेकिन तब तक मगरमच्छ पैरा चबा चुका था। इसके बाद मगरमच्छ ने फिर से हमला किया। किसान का भाग्य अच्छा था कि एक छोटी सी लाठी उसके हाथ में आ गई। उस लाठी से किसान 4 से 5 बार तेजी से मगरमच्छ की पीठ पर मारा। मगरमच्छ ने तो पैर पहले ही खा लिया था। लेकिन परमा हिम्मत नहीं हरा और किसी तरह से नदी के किनारे पहुंचा। जिसके बाद वह आसपास के कुछ लोग पहुंच गए। स्थानीय लोगो ने उसे आनन- फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने अनुमंडलीय अस्पताल बगहा रेफर कर दिया।
पानी कम होने के कारण बची जान
यमुनापुर स्थित हरहा नदी में मगरमच्छ के इस हमले से ग्रामीण के बीच हड़कंप मचा हुआ है। गांव वालों का कहना है कि इससे पहले कभी भी मगरमच्छ को नहीं देखा गया था। घायल किसान परमा ने बताया कि वह नदी के उस पार खेत में पानी डालकर लौट रहे थे। जिस जगह से वह नदी पार कर रहे थे वहां से अक्सर लोग आते-जाते रहते है। नदी में पानी भी सिर्फ 2 फीट था। इस घटना को देख कर यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि मगरमच्छ पहले से शिकार के लिए बैठा था और किसान के आते ही उसपर हमला कर दिया। मगरमच्छ ने किसान का पैर तो चबा लिया पर किसी तरह उसकी जान बच गई।