पटना में 24 पाकिस्तानी महिलाओं की लिस्ट जारी, तीन ने ली भारतीय नागरिकता 40 साल दरगाह की सेवा के बाद श्यामलाल की घर वापसी, पहलगाम आतंकी हमले से हुआ हृदय परिवर्तन Bihar News: सदर अस्पताल में मिला 25 वर्षीय युवक का शव, प्रेमिका के परिवार वालों पर हत्या का आरोप आतंकवादी हमले के खिलाफ पटना में महागठबंधन का कैंडल मार्च, तेजस्वी यादव-मुकेश सहनी सहित कई नेता रहे मौजूद Road Accident: भारतीय सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत, पिता के निधन के बाद छुट्टी पर आए थे घर गोपालगंज में 4 दिन से लापता युवती की लाश बगीचे से बरामद, हत्या के विरोध में परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा CSKvsSRH: 10वें स्थान को लेकर CSK और SRH में रोचक जंग के बीच चेन्नई को मिले भविष्य के 2 सुपरस्टार BIHAR NEWS: विनोद सिंह गुंजियाल बने बिहार के नये मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, 2007 बैच के हैं IAS अधिकारी महागठबंधन में महाघमासान होना तय! RJD से दबने को तैयार नहीं कांग्रेस, को-ओर्डिनेशन कमेटी में दिखा दिया अपना जोर Pahalgam Terror Attack: रूस की अपने नागरिकों को सलाह, “पाकिस्तान की यात्रा न करें”, भारत-पाक के बीच तनाव से पूरी दुनिया अलर्ट
24-Oct-2024 05:15 PM
By First Bihar
MADHUBANI: मधुबनी पुलिस ने हरिमोहन हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस की मुखबिरी के चक्कर में हरिमोहन की जान गयी। वो शराब माफियाओं की खबर पुलिस को बताया था जिसका नतीजा यह हुआ कि जब इस बात की खबर शराब माफियाओं को हुई तो हरिमोहन की हत्या कर दी।
घटना मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के धनौजा गांव की है। जहां बीते 21 अक्टूबर 2024 की रात में गोली मारकर हरिमोहन झा की हत्या की गयी थी। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी अर्जुन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बेनीपट्टी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निशिकांत भारती ने पत्रकारों को बताया कि हरिमोहन झा खेती-बाड़ी करते थे और छोटे-मोटे ठेकेदारी भी कर लेते थे साथ ही पुलिस को अपराधियों और शराब माफियाओं की जानकारी देते थे। यूं कहे की वो पुलिस मुकबिरी का काम भी करते थे।
इसकी भनक जब शराब के धंधेबाजों को लगी तब 21 अक्टूबर को हत्या की योजना बनाई गयी। 21 अक्टूबर की रात में हरिमोहन झा को घर से बुलाकर दो गोली सीने में मारी गयी। वही पेट में भी एक गोली मारी गयी। जिससे उनकी मौत हो गयी। मामले की जांच में जुटी पुलिस को इस दौरान पता चला कि अर्जुन यादव ने ही हरिमोहन झा को फोन करके घर से बुझाया था। हरिमोहन झा की हत्या के बाद जो केस दर्ज हुआ उसमें 5 नामजद और 7 अज्ञात लोगों के शामिल होने की बात कही गयी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना पर सहारघाट थाना क्षेत्र से अर्जुन यादव को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं पुलिस इस मामले में अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। जिस पिस्टल से हरिमोहन झा की हत्या की गई वह पिस्टल अब तक पुलिस को हाथ नहीं लगी है बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के धनौजा गांव में हरिमोहन झा की हत्या किए जाने के बाद क्षेत्र में क्षेत्र में दहशत का माहौल है। आखिरकार पुलिस के लिए मुखबिरी का काम करने वाले हरिमोहन झा की हत्या की साजिश में और कौन-कौन शामिल है इसकी जांच की जा रही है।