UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025: यूपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए.. कौन हैं स्टेट टॉपर्स UPMSP UP Board 10th 12th Result 2025: यूपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए.. कौन हैं स्टेट टॉपर्स Bihar Land Survey: भूमि सर्वे के बीच नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला, 'बदलैन' वाली जमीन का क्या होगा, जानें... Bihar Crime News: बाइक के लिए महिला को दे दी सजा-ए-मौत, शव को जलाने जा रहे थे, तभी ग्रामीण ने खोल दी पोल Electric vehicle battery danger: इलेक्ट्रिक वाहन EV खरीदने से पहले पढ़ लें ये खबर... वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला..कई विभागों में 1000+ नए पदों की मंजूरी, युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला....इन एजेंडों पर लगी मुहर,जानें.... Bihar Police: बिहार पुलिस की दबंगई, दुकानदार को दी धमकी, मामला CCTV में कैद Neet Paper Leak Case: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अरेस्ट, पटना से STF ने दबोचा, 3 लाख का था इनाम Neet Paper Leak Case: NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड संजीव मुखिया अरेस्ट, पटना से STF ने दबोचा, 3 लाख का था इनाम
14-Dec-2024 09:58 PM
By First Bihar
MADHUBANI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। इस बार अपराधियों ने अपनी उपस्थिति मधुबनी में दर्ज करायी है। जहां लहरियागंज में लोजपा नेता पप्पू पासवान के सहयोगी अजीत पासवान को गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल अजीत कुमार को मधुबनी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया है जहां उनकी मौत हो गयी। लोजपा नेता के सहयोगी की गोली मारकर हत्या किये जाने से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
गौरतलब है कि बीते सोमवार को राजनगर थाना क्षेत्र के जितवारपुर रोड में लोजपा जिला उपाध्यक्ष पप्पू पासवान पर भी अपराधियों ने गोली चलाई थी। जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे और आज शनिवार की शाम में तकरीबन 8:00 बजे लहरियागंज में पप्पू पासवान के साथी अजीत कुमार पासवान को अपराधियों ने गोली मार दी है। अजीत कुमार पासवान मरर गांव निवासी भोगेंद्र पासवान के पुत्र बताए जाते हैं।
सदर अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉक्टर बिक्रम सिंह ने अजीत कुमार को गोली लगने की बात कही है। घायल अजीत कुमार के कुछ दोस्तों ने बताया कि वो घर जा रहे थे इसी दौरान अपराधियों ने गोली मार दी। अजीत कुमार को गोली कमर से ऊपर लगी है। जिससे उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई है। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गयी।
बता दें कि मधुबनी जिले में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। एक सप्ताह के भीतर अपराधियों ने दूसरी बार गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। शहर से सटे लहरियागंज में गोली मारकर लोजपा नेता के सहयोगी की हत्या से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना को लेकर रहिका थाना, राजनगर थाना और मधुबनी नगर थाने की पुलिस और पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में लगे हैं। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्र में सघन छानबीन अभियान चला रही है।
मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट