सनातन जोड़ो यात्रा के तीसरे चरण में उमड़ा जनसैलाब, राजकुमार चौबे बोले..बक्सर बन सकता है अयोध्या-काशी से भी आगे पैतृक गांव महकार में केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने सादगी से मनाया अपना बर्थडे, हम कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की बधाई IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम IRCTC New Rule: 1 अक्टूबर से ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, आधार को लेकर सामने आई नई बात; जानिए.. नया नियम बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 16वां जत्था, अब तक 2850 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो महीने पहले हुई थी शादी Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा Bihar News: बिहार में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक के टॉपर्स को लैपटॉप देगी सरकार, इंजीनियर्स डे पर मंत्री ने की घोषणा Bihar News: ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़ा है पूरा बिहार’ पीएम मोदी के पूर्णिया दौरे पर बोले रोहित कुमार सिंह
19-Dec-2023 09:03 PM
By First Bihar
VAISHALI: लोकसभा चुनाव को लेकर लोजपा (रामविलास) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। प्रचार-प्रसार प्रमुख सह मुजफ्फरपुर जिला प्रभारी संजय सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को साहेबगंज प्रखंड के पंचायत रूप छपरा, शाहपट्टी और हुस्सेपुर रति पंचायत में पार्टी का प्रचार प्रसार किया गया।
इस दौरान संजय कुमार सिंह ने सभाओं को भी संबोधित किया। लोगों को संबोधित करते हुए संजय कुमार सिंह ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के विजन को विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने साहेबगंज के सभी लोगों को लोक जनशक्ति रामविलास पार्टी से जुड़ने और उनके विचार धारा से जुड़ने को कहा।
उन्होंने लोगों को इस संगठन को मजबूत करने की अपील की। संजय कुमार सिंह ने इस दौरान प्रखंड पंचायत अध्यक्ष एवं गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया। इस पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रखंड अध्यक्ष सहिंद्र पासवान मौजूद थे। वही पंचायत अध्यक्ष महेंद्र राम, अनिल चौधरी, बिरेंद्र पासवान और महिला प्रखंड अध्यक्ष लवली रंजना भी उपस्थित थी। इस अवसर पर रमाशंकर पासवान, राहुल कुमार, शंभु पासवान, नागेश्वर साह, दिलीप कुमार, रामस पासवान, लालदेव महतो और लोग भी मौजूद थे।
वही वैशाली लोकसभा के अन्तर्गत साहेबगंज प्रखंड के राजवारा गांव निवासी अखिलेश ठाकुर के 20 वर्षीय बेटे विवेक कुमार की दो दिन पूर्व तिरहुत पुल से गिरने से मौत हो गयी थी। इस घटना की खबर मिलते ही संजय कुमार सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर ढाढस बढ़ाया। संजय कुमार सिंह ने तुरंत नगर परिषद के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर और थाना प्रभारी को फोन लगाया और मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिये जाने और जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर बनवाने की बात कही।