ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: राज्य में बनेंगे 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट, न्याय की व्यवस्था अब तुरंत; खौफ में अपराधी Bihar Monsoon: मानसून का इंतजार हुआ ख़त्म, मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और भीषण बारिश को लेकर जारी किया अलर्ट वैशाली में कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़खानी, केस वापस लेने का दबाव, पूरे परिवार को जान से मारने की दी धमकी पुल निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से 10 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, बकरी चराने के दौरान हादसा BIHAR: निषाद आरक्षण पर राजनीति तेज, VIP ने BJP पर जनता को बरगलाने का लगाया आरोप मुजफ्फरपुर में बेपटरी हुई मालगाड़ी, बाल-बाल बचा रेल कर्मी, ट्रेनों का परिचालन बाधित Bihar News: नहाने के दौरान डूबने से दो लड़कियों की मौत, दादा को खाना पहुंचाने गई थीं दोनों बच्चियां आरा में 22 जून को 'संत सम्मेलन' का आयोजन, जन जागरण सेवा कल्याण संस्थान का कार्यक्रम JDU विधायक के भांजे की हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, प्रॉपर्टी के लिए छोटे भाई ने घटना को दिया था अंजाम Bihar News: काली कमाई से अकूत संपत्ति बनाने वाले अपराधियों की खैर नहीं, इस नए कानून को हथियार बनाएगी बिहार पुलिस

लैंडस्लाइड में 25 लोगों की मौत, मलबे में अब भी कई के दबे होने की आशंका

लैंडस्लाइड में 25 लोगों की मौत, मलबे में अब भी कई के दबे होने की आशंका

19-Feb-2024 07:45 PM

By First Bihar

DESK: लैंडस्लाइड की घटना में 25 लोगों की मौत हो गई है, जबकि दस लोगों के घायल होने की खबर है। भूस्खलन की चपेट में आने से अब भी कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना अफगानिस्तान के नूरिस्तान प्रांत में हुई है।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, नूरगाराम के नकराह गांव में भारी बारिश के कारण कई पहाड़ खिसक गए हैं। इसी दौरान भूस्खलन हुआ जिसमें भारी नुकसान हुआ है। 15 से अधिक लोगों के घर भूस्खल की चपेट में आ गए हैं। 


कई इलाकों में सड़क मार्ग बाधित हो गए हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। कई लोगों ने लापता होने की बात भी सामने आ रही है। बता दें कि हाल के दिनों में अफगानिस्तान को भूस्खलन और हिमस्खलन जैसी  प्राकृतिक आपदा की वजह से भारी जान-माल की क्षति हो चुकी है।