Bihar News: 90 दिनों में बिहार के रेलवे ट्रैक पर 100 से अधिक मौतें, यह रेल खंड रहा अव्वल Team India jersey Sponsor : एशिया कप में बिना स्पॉन्सर खेलने के बाद अब टीम इंडिया की जर्सी पर अब दिखेगा यह नाम,जानिए कब तक है डील Bihar Crime News: बिहार में महिला का शव मिलने से सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका; परिजनों ने किया भारी बवाल Bihar News: रंग लाई राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की पहल, बर्खास्त संविदाकर्मियों की वापसी हुई तेज, अब तक इतने को मिली मंजूरी Bihar News: रंग लाई राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की पहल, बर्खास्त संविदाकर्मियों की वापसी हुई तेज, अब तक इतने को मिली मंजूरी Bihar Co: जिलाधिकारी के टकराना महिला CO को पड़ रहा महंगा ! DM की रिपोर्ट पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने उठाया यह कदम,जानें... MLC election : MLC चुनाव में आप भी बनाना चाहते हैं वोटर तो शुरू हुआ यह काम; जानिए नाम जुड़वाने के लिए क्या है प्रोसेस Google Gemini Photo Trend: सोशल मीडिया पर Nano Banana की धूम, जानिए... कितना सेफ है जेमिनी से फोटो बनवाना? 25 सितंबर से ईरोड-जोगबनी के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, हर गुरुवार और रविवार को ट्रेन का होगा परिचालन BIHAR NEWS : किराए के मकान में घुसकर छात्रा की गला रेतकर हत्या, मां गंभीर रूप से हुई घायल
27-Sep-2023 11:07 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दो जिलों के दौरे पर जा रहे हैं। सीएम आज बांका और जमुई जिलों का दौरा करेंग। इस बीच सियासी गलियारे मैं जो खबरें सुर्ख़ियों में बना हुआ है वो ये है कि, क्या भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी सीएम के साथ जमुई जाएंगे या नहीं। क्योंकि, हाल ही में इसी बात को लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और अशोक चौधरी के बीच नीतीश कुमार के सामने ही नोकं - झोकं हो गई थी।
दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जमुई व बांका में रहेंगे। इस दौरान वह जमुई में बरनार नदी पर क्षतिग्रस्त पुल का मुआयना करेंगे। इसके अलावा सीएम नीतीश आज मिशन संकल्प की भी शुरुआत करेंगे। सरकारी भूमि वापसी अभियान के तहत सभी जमीन के दस्तावेज को समेकित कर मुक्त कराने के अभियान को मिशन संकल्प का नाम दिया गया है। ऐसे में अब जो सवाल उठ रहा है वो ये है कि क्या इस कार्यक्रम में शामिल होने नीतीश कुमार के साथ अशोक चौधरी ने भी जाएंगे ?
वहीं, सीएम आवास में सोमवार को जेडीयू की बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री अशोक चौधरी के बीच हुई भिड़ंत को लेकर जब अशोक चौधरी से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि- तो वे कन्नी काट गए। सवाल सुनते ही अशोक चौधरी मीडिया से पीछा छुड़ाते दिखे और सिर्फ इतना कहकर चलते बने कि काहे के लिए बहस होगा.. सब फालतू वाला बात है।
ललन सिंह ने जब मंत्री को बरबीघा और जमुई जाने से मना किया तो वे रिएक्ट कर गये और उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को ही कहा कि वे कौन होते हैं कहीं जाने से रोकने वाले। अशोक चौधरी ने कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बता कर और पूछ कर जाते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ललन सिंह और अशोक चौधरी के बीच बेहद तीखी बहस हुई। बहस की जब शुरुआत हो रही थी तो नीतीश कुमार भी वहीं थे लेकिन वे बग़ैर कुछ बोले चले गये थे। आज जब इस बारे में मीडिया ने अशोक चौधरी से सवाल पूछा तो वे कन्नी काट गए और मीडिया से बचते हुए मंत्री ने सिर्फ इतना कहा कि काहे के लिए बहस होगा.. सब फालतू वाला बात है।