ब्रेकिंग न्यूज़

Road Accident: सड़क हादसे में बारात से लौट रहे 3 लोगों की मौत, कई घायल Bihar Crime News: अवैध नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत, डॉक्टर फरार Arif Mohammad Khan : सोये प्रशासन और कुलपति को जगाएंगे राज्यपाल साहब ...बोले यूनिवर्सिटी ज्ञान का मंदिर है, बमबाजी और गुंडागर्दी नहीं चलेगी! Bihar politics: बिहार में सियासी घमासान तेज़! मई के अंत में एक साथ आएंगे पीएम मोदी और राहुल गांधी Illegal Bangladeshi Immigrants: 18 लाख राशन कार्ड रद्द, सैकड़ों अवैध बांग्लादेशियों को भेजा गया वापस Asaduddin Owaisi: पाकिस्तान का समर्थन कर फुदक रहे तुर्की पर भड़के ओवैसी, याद दिलाई औकात.. Nepal Bangladesh Border: नेपाल-बांग्लादेश सीमा से सटे थाने बनेंगे हाईटेक, तस्करी और घुसपैठ पर लगेगी पूरी तरह रोक Jharkhand News: एनआईटी के होनहार छात्र ने मौत को लगाया गले, जानिए आखिर क्या था कारण? RBI 20 rupees note :नोट बदलने की फिर तैयारी? जानिए 20 रुपये के नोट को लेकर क्या बोला RBI! Bihar News: मदरसे में मासूम को तालिबानी अंदाज में दी यातना, मौलाना की पोल खुलने पर मची सनसनी

लड़की को किडनैप कर एक साल तक किया रेप, प्रेग्नेंट हुई तो अपराधियों ने करा दिया अबॉरशन

लड़की को किडनैप कर एक साल तक किया रेप, प्रेग्नेंट हुई तो अपराधियों ने करा दिया अबॉरशन

06-Jul-2022 12:07 PM

By

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आपका भी दिल दहल जाएगा। मामला एक लड़की से जुड़ा हुआ है, जिसे पहले अगवा कर लिया गया और एक साल तक उसका रेप किया गया। हद तो तब हो गई जब पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई तो जबरन उसका अबॉरशन करा दिया गया। इस मामले को लेकर पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। इस मामले में कुल 8 लोग संलिप्त थे, जिनके खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 



घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के मकसूदपुर गांव की है, जहां एक 13 साल की नाबालिग को किडनैप कर उसके साथ 1 साल तक गंदा काम किया गया। जब लड़की प्रेग्नेंट हो गई तो बड़ी आसानी से उसका गर्भपात करा दिया गया। घटना को लेकर किशोरी की मां के बयान पर थाने में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अपहृत किशोरी की मां ने आरोप लगाया गया है कि 25 जून 2021 को गांव के कुछ लोगों ने उसकी 13 साल की लड़की को अगवा कर लिया।



पीड़िता की मां ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी दौरान बीते 15 जून को पीड़ित लड़की भाग कर अपने घर पहुंच गई। घर आते ही उसने परिजनों को पूरी कहानी बताई कि कैसे उसे किडनैप कर उसके साथ रेप किया गया और प्रेग्नेंट होने पर उसका अबॉरशन भी करा दिया गया। लड़की की आपबीती सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। लड़की के मां के आवेदन पर मकसूदपुर गांव के मुकेश कुमार, उनके भाई भोला बीन, राजेश बीन, शंभू बीन, अजय बीन सहित आठ लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।