ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: प्रदेश में यहां बन रहा नया रेलवे स्टेशन, 2 जिलों के लोगों को होगा फायदा BIHAR: सरकारी योजनाओं की खुली पोल: तटबंध मरम्मत में नाबालिग बच्चों से कराया जा रहा काम मोतिहारी में पुलिस और ठेला चालक के बीच सड़क पर मारपीट, वायरल तस्वीरों ने उठाए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल NEET UG Result 2025 Declared: NTA ने NEET UG 2025 का रिजल्ट किया जारी, ऐसे करें चेक NEET UG Result 2025 Declared: NTA ने NEET UG 2025 का रिजल्ट किया जारी, ऐसे करें चेक WTC Final 2025: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप विजेता टीम को मिलेंगे इतने करोड़, इनाम की रकम हुई दुगनी से भी ज्यादा Aadhaar Update Last Date: फ्री आधार अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ी, अब इस दिन तक मिलेगी मुफ्त सुविधा; जानिए.. Aadhaar Update Last Date: फ्री आधार अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ी, अब इस दिन तक मिलेगी मुफ्त सुविधा; जानिए.. Bihar News: महिला अंचल अधिकारी के खेल का खुलासा, CO ने अपने स्वार्थ में किया ऐसा काम...अब मिली सजा Bagha Murder Case: टीपू हत्याकांड में 27 साल बाद आया फैसला, शिकायतकर्ता ही निकला हत्यारा; कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

कोलकाता में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या मामला: गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी से की इस्तीफे की मांग

कोलकाता में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या मामला: गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी से की इस्तीफे की मांग

12-Aug-2024 08:55 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय के सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। बांग्लादेश मामले पर इन नेताओं के ट्वीट पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि ये लोग मिलकर एक्स पर ट्वीट करते हैं। घटना के कई दिनों के बाद इनकी नींद टूटी  है। अखिलेश के पिता जी ने तो हिन्दुओं की लाश पर ही  राजनिति की थी। राम मंदिर के कार सेवकों पर गोली चलाया गया था। ऐसे लोगों के कारण भारत में सनातनियों की यह दुर्दशा है ।


पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के सरकारी अस्पताल की महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या की गई थी। आरोपी संजय को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है। गिरफ्तारी के बाद उसे सियालदह कोर्ट में पेश किया गया था। 23 अगस्त को कस्टडी खत्म होगी। पश्चिम बंगाल में महिला डॉक्टर के साथ हुए जघन्य अपराध पर बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि एक महिला होने के नाते ममता बनर्जी को खुद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। 


बंगाल तृणमूल कांग्रेस सताधारी नेता और कार्यकर्ता के आतंक से त्राहिमाम है। महिला डॉक्टर की निर्मम हत्या मामले में डमी को अपराधी बनाया गया है और दोषी को छोड़ा जा रहा है। नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और इस केस को सीबीआई को सौंप देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार अब हिंसक हो गई है। 


निर्भया कांड से जो दिल्ली में बेटी के साथ जो दुष्कर्म हुआ था उससे बड़ी घटना पश्चिम बंगाल में हुई है। जिसमें ममता सरकार दोषी को गिरफ्तार करने में अभी तक नाकाम रही है जिसका सिर्फ एक कारण है कि दोषी ममता की सरकार और पार्टी के लोग हैं ऐसा वहां के लोगों से पता चला है। एक बेटी होने के नाते ममता बनर्जी को इस्तीफा दे देना चाहिए और जबतक जांच पूरी नहीं होती है ममता बनर्जी राष्ट्रपति को पश्चिम बंगाल की शासन सौंप दें।