ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: 2020 विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार होंगे कम मतदाता, पिछली बार 2005 में हुआ था ऐसा INDvsENG: टेस्ट क्रिकेट में भारत ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 148 साल से नहीं हुआ था यह कारनामा Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट, वज्रपात को लेकर भी IMD ने किया सावधान अमरनाथ एक्सप्रेस की बोगी में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, समस्तीपुर में भर्ती फतुहा में पुनपुन नदी में नाव पलटी, दो लापता; 18 लोग तैरकर बचे नीसा देवगन बनीं ग्रेजुएट, काजोल ने चिल्लाकर कहा.. ‘कम ऑन बेबी’, वीडियो वायरल अरवल: हत्या के दो फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इस्तेहार, 30 दिन में सरेंडर का आदेश बिहार में शराब तस्करी का खेल जारी: अंडे की कैरेट के बीच छिपाकर मुजफ्फरपुर ले जाई जा रही थी 3132 लीटर विदेशी शराब, ट्रक जब्त Bihar News: 351 फीट का अनोखा कांवर लेकर मुजफ्फरपुर पहुंचे शिवभक्त, बाबा गरीबनाथ धाम में करेंगे जलाभिषेक दिल्ली में स्वामी करपात्री जी की जयंती पर भव्य समारोह, केंद्रीय मंत्री, सांसद और पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई हुए शामिल

Jharkhand Election Result 2024 : कोल्हान टाईगर चंपाई सोरेन की बादशाहत बरकरार तो JMM के लिए X फैक्टर बनी कल्पना, हेमंत को भी मिली जीत

Jharkhand Election Result 2024 : कोल्हान टाईगर चंपाई सोरेन की बादशाहत बरकरार तो JMM के लिए X फैक्टर बनी कल्पना, हेमंत को भी मिली जीत

23-Nov-2024 02:29 PM

By First Bihar

RANCHI : सरायकेला विधानसभा सीट पर कोल्हान टाईगर चंपाई सोरेन की बादशाहत बरकरार रही। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले गणेश महली को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा। पूरे झारखंड को सरायकेला (एसटी) विधानसभा सीट के परिणाम का इंतजार था।


दरअसल, गणेश महली ने शुरुआत में चंपाई सोरेन पर बढ़त बनाई थी, लेकिन कुछ ही देर कोल्हान टाईगर ने बढ़त बना ली। उसके बाद मतगणना केंद्र से बाहर निकले झामुमो नेताओं ने कहा कि उनके उम्मीदवार 20,508 वोटों से हार गए। 15 राउंड की गिनती के बाद गणेश महली को कुल 97,664 वोट मिले। चंपाई सोरेन को 1,18,172 वोट मिले। 


तीसरे नंबर पर रहे जेएलकेएम के प्रेम मार्डी। उनको 39,565 वोट मिले। वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में चंपाई सोरेन को 1,11,554 वोट मिले थे. उस समय गणेश महली को 95,887 वोट मिले थे। गणेश महली को पिछले चुनाव की तुलना में 1787 अधिक वोट मिले। वहीं, चंपाई सोरेन को 6,618 अधिक वोट मिले हैं। 


वहीं, कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट पर जीत हासिल कर लिया है। इन्होंने बीजेपी की मुनिया देवी को हराया है। हालांकि, शुरूआती रुझानों में कल्पना काफी पीछे चल रही थी। लेकिन जैसे जैसे वोटों की गिनती खत्म होती रही वैसे-वैसे कल्पना जीत के करीब पहुंचती रही और आखिकार उन्होंने जीत हासिल कर लिया है। 


इधर, हेमंत सोरेन को भी जीत हासिल हुई है। इतना ही नहीं झारखंड में 24 साल का सियासी रिकॉर्ड टूटता नजर आ रहा है। पहली बार राज्य में कोई पार्टी मजबूती के साथ सत्ता में वापसी कर रही है. अब तक के रूझानों में हेमंत सोरेन गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिल है। हेमंत गठबंधन को झारखंड की 81 में से करीब 55 सीटों पर बढ़त हासिल कि है।  नमें से 10 सीटों पर तो बढ़त का मार्जिन 10 हजार से ज्यादा वोटों की है।