PM Modi Visit in Bihar: पूर्णिया एयरपोर्ट से शुरू होगी उड़ान, पीएम मोदी कल देंगे कई विकास परियोजनाओं की सौगात BPSC Exam 2025: BPSC 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 2025 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, करंट अफेयर्स ने बढ़ाई मुश्किलें Bihar News: नेपाल के विरोध प्रदर्शन का बिहार पर गहरा असर, इस शहर को सबसे अधिक नुकसान प्रति घंटे इतने KM की रफ़्तार से चलेगी Patna Metro, शुरुआत में वॉकी-टॉकी के जरिए ही होगा संचालन Bihar News: तेजस्वी यादव ने GMCH की बदहाली पर सरकार को घेरा, रिपोर्टर बनकर अस्पताल की दिखाई हकीकत Bihar News: बिहार के कॉलेज में चोरी करता एक शख्स धराया, 4 पंखों के साथ 2 चोर फरार होने में कामयाब.. Bihar Crime News: 11 लोगों ने मिलकर किया प्रेमी युगल की हत्या, CCTV फुटेज में सच्चाई उजागर T20I में भारत के लिए इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, टॉप-5 की लिस्ट में हिटमैन सबसे ऊपर Bihar News: बिहार में तीन देशों की पहचान पत्रों के साथ शख्स गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़ा है तार Bihar Weather: आज बिहार के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट जारी
11-Jul-2023 09:16 PM
By First Bihar
DESK: खुद को कभी डॉक्टर तो कभी इंजीनियर बता 4 बच्चों के बाप ने 2014 से अब तक 15 लड़कियों से शादी रचाई थी। उसकी एक कमजोरी ने सारा राज खोलकर रख दिया। दरअसल इस शख्स को अंग्रेजी का सही से ज्ञान नहीं था जिसकी वजह से वो पकड़ा गया। इस शातिर ने अब तक 15 लड़कियों की जिन्दगी तबाह कर दी है। 16 वीं लड़की की जिन्दगी बर्बाद करने वो जा रहा था लेकिन लड़की जब उससे अंग्रेजी में बात करने लगी तो वह बुरी तरह से फंस गया। उसकी सारी पोल एक पल में खुल गयी।
लड़की को भी उसके डॉक्टर होने पर शक हुआ था इसलिए उसने अंग्रेजी में बातचीत करनी शुरू कर दी। जब इस शख्स ने कुछ भी जवाब नहीं दिया तब लड़की को यकीन हो गया कि यह डॉक्टर हो ही नहीं सकता। यदि डॉक्टर रहता तो अंग्रेजी तो भर्राटेदार बोलता। इस शातिर की यही कमजोरी आज उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। लड़की की शिकायत पर जब उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया तब उसने पूरी कहानी से पर्दा उठाया। मामला कर्नाटक का है। इस शख्स की पहचान बेंगलुरू के बनशंकरी इलाका निवासी महेश के.बी.नायक के रूप में हुई है। जिसकी उम्र 35 साल है। 35 साल की उम्र में इसने धोखा देकर अभी तक 15 शादी की है।
लड़कियों से शादी करने के बाद वह उनका सारा गहना जेवर और पैसे लेकर भाग जाता था फिर दूसरी लड़की को शिकार बनाने के लिए निकल जाता था। इस तरह उसने 15 लड़कियों का शारीरिक शोषण तो किया ही उन्हें कंगाल भी बना डाला। वह भोली भाली लड़कियों को अपनी जाल में फंसाया करता था। कभी खुद को डॉक्टर बताता तो कभी इंजीनियर तो कभी बड़ा अधिकारी बता लड़कियों को झांसा देकर उससे शादी रचाता था और घर में रखे कीमती सामान चुराकर रफ्फूचक्कर हो जाता था।
वह यह सब फर्जीवाड़ा सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर करता था। महेश ने तुमकुरु इलाके में एक फर्जी क्लिनिक भी खोल रखा था जहां एक नर्स भी बहाल कर लिया था। पुलिस ने महेश को गिरफ्तार कर लिया है। उससे जब पूछताछ की गयी तब महेश ने बताया कि उसकी अंग्रेजी अच्छी नहीं है जिसके कारण कई लड़कियों ने शादी के प्रस्ताव को अस्वीकार कर देती थी। इसलिए उसने कभी वैसी लड़कियों से नहीं मिला जो काफी पढ़ी लिखी हो। लेकिन इस बार एक पढ़ी लिखी लड़की के चक्कर में वह फंस कर सलाखों के पीछे पहुंच गया। आज वह अपनी करतूत पर आंसू बहा रहा है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।