BIHAR POLICE : पटना जिले में इस जगह STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जमकर चली गोलियां;इलाके में हडकंप Bihar Teacher News: शिक्षा विभाग ने जारी किए 825 करोड़ रू, शिक्षकों के खाते में जाएगी राशि.... Bihar Education News: शिक्षा विभाग की महिला IAS अफसर कल से छुट्टी पर, इस अधिकारी को मिला जिम्मा.... K.K Pathak : IAS केके पाठक का बढ़ा कद, बिहार से जाते ही केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, PM मोदी के साथ करेंगे यह काम Mohan bhagwat meet modi: दिल्ली में अचानक क्यों PM मोदी से मिलने सरसंघचालक मोहन भागवत, पढ़िए यह खबर BIHAR TEACHER NEWS : नेतागिरी करने वाले गुरु जी पर होगा बड़ा एक्शन, ACS एस सिद्धार्थ ने DEO को लिखा लेटर kamala persad bissessar : बिहार की बेटी ने विदेश में बढ़ाया देश और राज्य का मान, अब एक बार फिर बनने जा रहे प्रधानमंत्री; जानिए क्या है नाम IAS Sanjeev Hans: जेल में बंद IAS संजीव हंस को लेकर एक और बड़ा खुलासा, रामविलास पासवान के PS रहते किया था यह बड़ा कांड Bihar Weather:भीषण गर्मी में ठंड का एहसास! जानिए बिहार में कबतक रहेगा ऐसा मौसम Milk Price Hike: आम आदमी को बड़ा झटका, इस दिन से बढ़ा दिए गए दूध के दाम, अब इतना हुआ भाव
20-Apr-2022 09:48 PM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: लड़कियों और महिलाओ को अपने प्रेम के जाल में फंसा कर अब तक 5 शादियां रचाने वाला शख्स पुलिस के हत्थे चढ़ गया। खुद को सिविल कोर्ट का वकील बताने वाला मुकेश कुमार अब तक पांच लड़कियों की जिन्दगी बर्बाद कर चुका है। उसकी पांचवी पत्नी को जब उसके जालसाजी का पता चला तब उसने मुकेश के खिलाफ पटना सिटी के चौक थाने में केस दर्ज कराया। केस दर्ज होते ही पुलिस ने फ्रॉड मुकेश को परसा बाजार से गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता पूजा ने बताया की किसी केस के सिलसिले में उसने मुकेश से मदद ली थी। खुद को मुकेश सिविल कोर्ट का वकील बताया था और अक्सर उससे मिलने जुलने लगा और किसी तरह से प्रेम जाल में फंसा कर 2017 में कोर्ट मैरज कर लिया। शादी करने के बाद पूजा को किराए के मकान में रखा वही पूजा का जब पहला बच्चा हुआ तब से उसे मानसिक और शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने लगा। जहां पूजा किसी तरह अपने जीवन से समझौता कर साथ में रहने लगी। वही दूसरा बच्चा होने पर मुकेश पूजा से पिंड छुड़ाने के लिए पूजा और उसके बच्चे को गला दबाकर मारने की कोशिश की और उससे छुटकारा पाने की कोशिश की।
पूजा किसी तरह जान बचाकर अपने मायके पटना सिटी के चौक इलाके में स्थित "लालइमली" पहुंची जहां मुकेश उसके मायके पहुचकर प्रताड़ित करने लगा। जिसके बाद पूजा ने कड़ा कदम उठाते हुए चौक थाने पहुंची और जालसाजी पति मुकेश के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वही मामला दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपी मुकेश को परसा बाजार से गिरफ्तार कर लिया।
पूजा का कहना था की शादी के बाद उसकी सच्चाई का पता चला की यह सिविल कोर्ट का मुंशी है और इसने पहले भी शादी की थी उससे भी उसके दो बच्चे है। पहली पत्नी प्रताड़ित होकर मुकेश पर केस किया है जो मुकदमा अभी तक न्यायालय में चल रहा है। इसके अलावे दो शादी और की है जिसे अलग -अलग इलाके में रखे हुए है। पूजा ने पुलिस को कई प्रमाण दिये। पूजा का कहना है की अब वह इस जालसाज के साथ नहीं रह सकती। मुकेश को सजा दिलाकर इंसाफ चाहती है। यदि इसे सजा नहीं दिलाए तो यह और कई लड़कियों की जिन्दगी बर्बाद कर देगा।