BIHAR: 15 सितंबर को अमृत भारत का परिचालन, जोगबनी और सहरसा से यहां तक चलेगी ट्रेन, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी शिवहर में पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया FIR अररिया में 4 दिनों से बिजली गायब: ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा सहरसा में शिक्षिका के घर दिनदहाड़े चोरी, 10 लाख के जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ ब्रह्मपुर में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन: BJP सहित सहयोगी दलों के नेताओं ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन गोल एजुकेशन विलेज में "हाउ टू क्रैक नीट" सेमिनार, मेडिकल की तैयारी कर रहे सैकड़ों छात्रों ने लिया भाग Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश Bihar News: बिहार में राजस्व महा–अभियान के तीसरे चरण को लेकर समीक्षा बैठक, अपर मुख्य सचिव और सचिव ने दिए ये निर्देश सुमित सिंह हत्याकांड: राजद नेता रामबाबू सिंह ने राजपूत महापंचायत के आंदोलन को दिया समर्थन बड़हरा से अजय सिंह की पहल पर अयोध्या के लिए रवाना हुआ 15वां जत्था, अब तक 2700 श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन
25-Nov-2024 03:23 PM
By First Bihar
KHAGARIA: खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र में अंकित कुमार की हत्या 17 Nov. को कर दी गयी थी। घटना के मुख्य आरोपी और 50 हजार के इनामी बदमाश अर्जुन यादव सहित चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। SIT ने अररिया से अर्जुन यादव को उसके तीन साथियों के साथ पकड़ा। अर्जुन यादव ने मामूली विवाद में अशोक पोद्दार और उनके बेटे अंकित पर गोली चलाई थी, जिसमें अंकित की मौत हो गई थी।
खगड़िया के मानसी थाना क्षेत्र के राजाजान गांव में 17 नवंबर को हुई अंकित कुमार की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक विशेष जांच दल (SIT) ने अररिया के जोगबनी थाना क्षेत्र से हत्याकांड का मुख्य आरोपी, 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश अर्जुन यादव को उसके तीन सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया है।
अर्जुन यादव के खिलाफ मानसी थाना में दर्ज एक दर्जन मामलों में से एक में वह पहले भी सजायाफ्ता रह चुका है और जमानत पर बाहर था। मामूली विवाद के चलते अर्जुन यादव ने मानसी प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख अशोक पोद्दार और उनके बेटे अंकित कुमार पर गोली चला दी थी, जिससे अंकित की मौके पर ही मौत हो गई थी। अशोक पोद्दार गंभीर रूप से घायल हो गए थे और वर्तमान में पटना के वेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सदर SDPO के नेतृत्व में गठित SIT ने इस मामले की जांच पूरी कर इस सफलता को हासिल की है।
खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट