Bihar Monsoon: मॉनसून को लेकर करना पड़ेगा और इंतजार? मौसम विभाग ने गर्मी के बीच बढ़ा दी टेंशन Bihar News: बिहार में सदर अस्पताल के ओपीडी में हंगामा, दवा नहीं मिलने पर मरीज के परिजनों ने की तोड़फोड़ Bihar Crime News: बिहार में पुलिस का बड़ा एक्शन, 40 अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी, लिस्ट में कई सियासी रसूख वाले Bihar Crime News: बिहार में पुलिस का बड़ा एक्शन, 40 अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी, लिस्ट में कई सियासी रसूख वाले Bihar Crime News: बिहार में पुलिस टीम पर हमला मामले में एक्शन, करीब 100 आरोपियों में से 12 अरेस्ट Bihar Politics: मंगनी लाल मंडल होंगे RJD के अगले प्रदेश अध्यक्ष, सिर्फ औपचारिक एलान बाकी Bihar Politics: मंगनी लाल मंडल होंगे RJD के अगले प्रदेश अध्यक्ष, सिर्फ औपचारिक एलान बाकी Bihar Crime News: बिहार में चाचा ने भतीजी से की हैवानियत, कमरे में सो रही बच्ची के साथ जबरन किया गंदा काम Bihar News: बिहार के इस जिलों में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, भाभी से झगड़े के बाद बिजली के खंभे पर चढ़ी ननद Bihar News: बिहार के इस जिलों में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, भाभी से झगड़े के बाद बिजली के खंभे पर चढ़ी ननद
22-Sep-2024 09:29 AM
By First Bihar
RANCHI : झारखंड में आगामी कुछ महीनों में विधानसभा का चुनाव होना है। इस चुनाव से पहले तमाम राजकीय और राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी अपनी तैयारी में लग गई है। इस बीच केंद्र की सत्ता में काबिज भाजपा के नेता और केंद्रीय मंत्री ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही केंद्रीय कैबिनेट में झारखंड के एक कुर्मी नेता को जगह दी जाएगी।
दरअसल, भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल का जब भी विस्तार होगा, इसमें झारखंड को और प्रतिनिधित्व मिलेगा। कुर्मी समाज के एक नेता को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी। चौहान ने कहा कि झारखंड की जनता परिवर्तन चाहती है। इसके संकेत भाजपा की परिवर्तन यात्रा में देखने को मिल रहे हैं। लोगों की भीड़ बता रही है कि जनता ने परिवर्तन का मूड बना लिया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के हर वर्ग की पार्टी है। हमारा सर्वव्यापी व सर्व स्पर्शी दृष्टिकोण रहता है। उन्होंने कहा कि अक्तूबर के पहले सप्ताह में चुनाव समिति की अगली बैठक होगी। हमारा प्रयास है कि तब प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो जाये। झारखंड में होने विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
उधर, शिवराज ने कहा कि इस बार कैंडिडेट के चयन में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होगी। कार्यकर्ताओं की राय को प्राथमिकता दी जायेगी। पार्टी ने पहले ही हर विधानसभा में कार्यकर्ताओं की राय ले ली है। हर विधानसभा में पार्टी के 250-300 कार्यकर्ताओं ने अपनी पसंद के तीन-तीन प्रत्याशियों के नाम दिये हैं। इसकी स्क्रूटनी का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी चयन में कार्यकर्ताओं की राय के साथ सामाजिक समीकरण, हर वर्ग का प्रतिनिधित्व और सर्वे रिपोर्ट को ध्यान रखा जायेगा।